डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री को भेंट की हल्दीघाटी की महान माटी, दिया मेवाड़ आने का न्यौता 

उदयपुर : मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में शिष्टाचार भेंट की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल को महाराणा प्रताप की युद्ध स्थली हल्दीघाटी की महान माटी व पुष्पगुच्छ भेंट किया और मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया। लक्ष्यराज सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा हुई। इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र के सलाहकार डॉ. लक्ष्यराज और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आदि के बीच पिछले 8 माह में शिष्टाचार भेंट हो चुकी है।

Related posts:

HDFC Bank partners with Startup India for Parivartan SmartUp Grants

चार दिवसीय आध्यात्मिक शिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

पं. चतुरलाल की स्मृति में ‘स्मृतियां’ कल

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 03 नवंबर से

Hindustan Zinc wins ICAI Sustainability Award for India’s Best BRSR Report in Large-Cap Manufacturin...

Bajaj Finserv Asset Management Introduces Bajaj Finserv Large and MidCap Fund

संसद में उदयपुर: राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र, 283 जनजाति कारीगर व आपूर्तिकर्ता ट्राइफेड से ज...

सयाजी इंदौर ने उदयपुर में आयोजित सबसे बड़े ओडीसी इवेन्ट में आतिथ्य सेवा प्रदान की

एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेंट शिविर में 71 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग में दीपावली पूजन एवं स्नेह मिलन समारोह

नारायण सेवा संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान

उदयपुर की हिना साहू व सोनल गर्ग नेशनल आर्बिटर बने