महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 40वें सम्मान समारोह में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया 65 विद्यार्थियों का सम्मान

उदयपुर। सिटी पेलेस उदयपुर के ऐतिहासिक जनाना महल के लक्ष्मी चौक में महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 40वाँ वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फाउण्डेशन के ट्रस्टी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परमेश्वराजी महाराज श्री एकलिंगनाथजी एवं फाउण्डेशन के संस्थापक महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ को पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।


प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी की प्रार्थना के पश्चात् महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदान की। तत्पश्चात् फाउण्डेशन के ट्रस्टी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड से सम्मान ग्रहण करने के लिए मंच संचालक ने भामाशाह सम्मान के 11, महाराणा राज सिंह सम्मान के 15 तथा महाराणा फतह सिंह सम्मान के 39 विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित किया, जिन्हें मेवाड़ ने सम्मान के तहत प्रमाण-पत्र, सम्मान राशि का चेक एवं मेडल प्रदान करते हुए फाउण्डेशन के कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस वर्ष महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 40वें सम्मान समारोह में महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर की छात्रा मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों का आभार – साधुवाद ज्ञापित किया और सम्मानित विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद व अन्य विषयों में अर्जित विशेष उपलब्धियों के लिए फाउण्डेशन की ओर से शुभकामनाएं प्रदान की। समारोह का मंच संचालक गोपाल सोनी ने किया।

Related posts:

Vedanta profitsurges 13% to ₹ 5,000 crores on the back of record production and low cost

श्रीराम और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराजसिंह को रामलला प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण

नारायण सेवा संस्थान में ‘अपनों से अपनी बात’ समारोह का समापन

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लि. की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 03 नवंबर को खुलेगा

ओसवाल सभा के चुनाव तीन माह में कराने का निर्णय

हर प्राणी के घट में बिराजमान ईश्वर को पहचानने की सीख देती हैं पुराणों की कथाएं - त्रिपाठी

राज्य सरकार की मेवाड़ को सौगात

संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजस्थान सरकार के मंत्रियों का नारायण सेवा ने किया सम्मान

पिम्स हॉस्पिटल में कैडवेरिक ऑर्थोप्लास्टी कॉन्क्लेव 2024 सम्पन्न

पद्मश्री लोढा का अभिनंदन रविवार को

निहार शांति पाठशाला फनवाला ने सना को शिक्षा का रास्ता दिखाया