डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सदस्य मनोनीत

उदयपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक बोर्ड में महाराणा प्रताप के वंशज और
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ.  लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को संरक्षक सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह का संरक्षक बोर्ड में यह मनोनयन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह ने किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के संरक्षक मंडल में शामिल होने से समूचा क्षत्रिय समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संरक्षक मंडल में सदस्य  मनोनीत होने पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मैं प्राचीनकाल से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। गौरव की बात है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान सहित देश के 23 राज्यों में क्षत्रिय समाज के सर्वांगीण विकास, संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए सक्रियता के साथ साल 1897 से कार्य करती आ रही है

Related posts:

अग्निकर्म एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर में उमड़ी रोगियों की भीड़

तनवीरसिंह कृष्णावत भाजपा छोड़ आप पार्टी में शामिल हुए

डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में नव-निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन

उदयपुर जिला योगासन की टीम का जोधपुर में बेहतरीन प्रदर्शन, 19 पदक जीते

TRANSFORMING FARMING WITH MODERN TECHNOLOGY – HINDUSTAN ZINC’S SAMADHAN PROJECT

फतेहनगर स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास, 18.85 करोड़ आएगी लागत

टोयोटा ने उदयपुर में बी-एसयूवी सेगमेंट में ‘अर्बन क्रूजऱ हाइराइडर’ लॉंच किया

बेदला पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण

अजय खतूरिया ने किया 61वीं बार रक्तदान

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा किसान मेले का आयोजन

Hindustan Zinc inks ₹85-Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority

दैनिक भास्कर डिजिटल के मुकेश हिंगड़ सम्मानित