पिम्स उमरड़ा ने जीता पेसिफिक मेडिकॉर्प टूर्नामेंट

उदयपुर। शिकारवाड़ी उदयपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें पीएमसीएच पायरेट्स, पीआईएमएस पैंथर्स, थैलेसा वैलेंट्स और आदित्य रियल एस्टेट ने भाग लिया। फाइनल मैच पिम्स उमरड़ा की पीआईएमएस पैंथर्स और पीएमसीएच पायरेट्स के बीच हुआ। इसमें कप्तान लौकिक सूर्यवंशी के नेतृत्व में पीआईएमएस पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाये। जवाब में पीएमसीएच पायरेट्स 122 रन ही बना सकी। पीआईएमएस पैंथर्स ने टूर्नामेंट में 62 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द टूर्नामेंट श्रेय रावल ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अमन शिखावत और सर्वश्रेष्ठ फील्डर जय पटेल रहे। इस पूरे टूर्नामेंट में पीआईएमएस पैंथर्स की टीम एक भी मैच में पराजीत नहीं हुई। विजेता टीम को 1,50,000 रूपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। पीआईएमएस पैंथर्स के विजेता बनने पर पिम्स के चयरमेन आशीष अग्रवाल ने सभी खिलाडिय़ों का सम्मान किया।

Related posts:

नारायण सेवा में गुरु पूर्णिंमा महोत्सव मनाया

अभियंताओं की टेकिनल विजिट का आयोजन

जावरमाता एग्रो एवं घाटा वाली माताजी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आमसभा आयोजित

हिंदुस्तान जिंक प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल प्लैट्स ग्लोबल मेटल अवार्ड से सम्मानित

1596 जांचों में 2 कोरोना संक्रमित मिले

राइजिंग राजस्थान 2024 में आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी हिंदुस्तान जिंक की स्टाॅल

उदयपुर के नये जिला कलक्टर ने पदभार ग्रहण किया

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की 51वीं वार्षिक आम बैठक

महाराणा उदयसिंह की 500वीं जयंती पर वर्चुअल व्याख्यान का शुभारंभ

Zinc Wins the Prestigious 16thCII-ITC Sustainability Award 2021

जावर में 'हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी' का शुभारंभ

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र में क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का आयोजन