डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने प्रभु श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की

उदयपुर : मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और प्रभु श्रीराम के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रामनवमी पर बुधवार को पिछोला झील के हनुमान घाट स्थित श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए वेदपाठी ब्राह्मणों के वेद-मंत्रों के उच्चारण के साथ प्रभु श्रीराम के राम दरबार में पुष्प, अक्षत, नैवेद्य इत्यादि अर्पित कर विशेष पूजन किया। प्रभु श्रीराम की भव्य आरती कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मैं शोभाग्यशाली हूं कि अयाेध्या में प्रभु श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर में विराजित रामलला के दर्शन किए। हम सबके लिए गौरव की बात है कि प्रभु रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान करने का संकल्प करीब 500 साल बाद साकार हो गया है।
मेवाड़ प्राचीनकाल से ही सनातन धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।

Related posts:

जौहर की ज्वाला आज भी हमारे चेहरे की रौनक बढ़ाती है : साध्वी ऋतंभरा

Kotak Securities launches Trade Free Pro Plan for equity traders with Pay Later at only 9.75% pa

484वीं प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में मोती मगरी स्मारक परिसर में 10-10 फीट ऊंचे 484 फल-छायादार पेड़ लग...

Hindustan Zinc saves over 1 lakh GJ of energy in FY25; enough to power nearly 19,000 households annu...

टेलीकॉम आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

हनुमानजी की 151 फीट की विशाल प्रतिमा मेवाड़ के लिए गौरव की बात : डॉ. लक्ष्यराज सिंह 

पिम्स हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कहानी वाला शंख : बाल उपन्यास पर ऑनलाइन पुस्तक चर्चा संगोष्ठी

एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

सोमनाथ शिवलिंग का भगवान महाकाल से मिलन मंगलवार को

उदयपुर में अमेजन द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला 7 को

Amazon plans training workshop in Udaipur to help MSMEs export their products to 180 countries using...