विश्व धरोहर दिवस पर हुआ सिटी पेलेस में व्याख्यान

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से आयोज्य वार्षिक गाइड व्याख्यानमाला के तहत विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य मे फाउण्डेशन के सभागार में राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डॉ. नीतिन गोयल ने सिटी पैलेस उदयपुर के गाइड्स को व्याख्यान दिया।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस को मानते हुए फाउंडेशन, प्रतिवर्ष वार्षिक गाइड व्याख्यान माला का आयोजन कर प्राचीन धरोहरों की आवश्यक जानकारियों से अवगत होने हेतु सिटी पैलेस के गाइड्स के लिए ऐसे विशेष व्याखान करवाए जाते रहे हैं।
व्याख्यान में डॉ गोयल ने मेवाड़ की धरोहर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए मेवाड़ के प्राचीन अभिलेखीय अभिलेखों के ऐतिहासिक महत्व को समझाया। इस संबंध में अभिलेखीय इतिहास पर जोर देते हुए उन्होंने राजस्थान के अभिलेखागार में रखे मेवाड़ राज्य के उल्लेखनीय दस्तावेजों का भी प्रदर्शन किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दस्तावेजी विरासत के मूल दस्तावेजों के आधार पर मेवाड़ के इतिहास की विशेष जानकारियों से गाइड किस प्रकार पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। फाउंडेशन की ओर से डॉ गोयल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts:

दो दिवसीय संगोष्ठी एवं कला सृजन कार्यशाला सम्पन्न

Vedanta Zinc City Half Marathon set to return in 30 days, Udaipur Awaits!

राजीव गांधी ओलम्पिक खेल के प्रथम चरण का समापन

JK Organisation conducts Blood Donation Camps

गीतांजली हॉस्पिटल में 8 वर्षीय रोगी के मोतियाबिंद का  निःशुल्क  इलाज 

हिंदुस्तान जिंक गैल्वनाइजिंग फोर्स में आधी आबादी का महत्वपूर्ण योगदान

बाल दिवस एवं नेशनल पीडोडोंटिस्ट डे मनाया

नई जगुआर एक्सई भारत में लॉन्च, कीमत 44.98 लाख रुपये से शुरू

सैवलॉन स्वस्थ इंडिया ने सचिन तेंदुलकर को दुनिया का पहला ‘हैंड एम्बैसेडर’ बनाया

एक लाख से अधिक लोगो ने बालविवाह से आज़ादी के लिये ली शपथ

पापी व्यक्ति को अगरबत्ती की तरह तिल-तिल जलना चाहिए

कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किया मर्चेन्ट वन अकाउंट