डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने सांवलिया सेठ के दर्शन कर कन्नौज में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और निम्बाहेड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता ट्रॉफी का अनावरण किया

उदयपुर : मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रविवार को विभिन्न सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में बतौर मुख्यअतिथि शामिल होने के लिए चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह उदयपुर से हेलीकॉप्टर से सीधे मंडफिया में सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचे, जहां प्रभु सांवलिया सेठ के दर्शन कर मेवाड़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने चित्तौड़गढ़ के ही कन्नौज में सरपंच मंजूदेवी जागेटिया एवं ग्रामवासियों की ओर से नवस्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की चेतकारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि भावी पीढ़ी को प्रात: स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्श जीवन मूल्यों को आत्मसात कर उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा लेनी होगी। महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान, शौर्य, पराक्रम हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। प्रतिमा अनावरण में महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नमाणा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली, एआईसीसी सदस्य हनुमंत सिंह बोहेड़, पानरवा की कृष्णा कंवर, सरपंच मंजूदेवी जागेटिया, गिरधारी सिंह जागेटिया, जितेंद्र सिंह रलावता आदि शामिल थे। डॉ. मेवाड़ ने इससे पहले मददगार सोसायटी, निम्बाहेड़ा की क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts:

गीतांजली में रोगी के दिल में कैल्शियम जमाव का आधुनिक आईवीएल तकनीक द्वारा सफल इलाज

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का शुभारंभ

IVAS Modular Kitchens Expands its Presence to Udaipur

एमएमपीएस उदयपुर की टीम ने जीता जेकेएलयू आइडियाथॉन 2025

India’s Pride: Shiv Narayan Jewellers Makes History Achieving 8 Guinness World Records®Titles

हैदराबाद के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन , नारायण सेवा की सेवाएं पुनः शुरू

Digital store launched of used cars in Bhilwara

भ्रष्टाचार किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री भजनलाल

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने तनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाकर 8वां विश्व कीर्तिमान बनाया

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान जागरूकता सत्र एवं गतिविधियां आयोजित

बढ़ी हुई प्रोस्टेट से पेशाब की समस्याएं हो सकती हैं

राजस्थान में 32.50 लाख टन सरसों उत्पादन का अनुमान