डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अब क्षत्रिय करणी सेना के ब्रांड एंबेसडर बने

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत ) : महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को क्षत्रिय करणी सेना का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह की ब्रांड एंबेसडर के पद यह नियुक्ति क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने की है। इसके लिए डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने क्षत्रिय करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि वे प्राचीनकाल से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने क्षत्रिय समाज के सर्वांगीण विकास, संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस मुहिम से समाज के युवाओं को ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में जोड़ने का भी कार्य करें। बता दें, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ वर्तमान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सदस्य भी हैं।

Related posts:

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत ज...

सजल नयनों से विदा हुईं 51 बेटियां, 102 परिवारों के घर सजी खुशियों की डोली

Hindustan Zinccelebrates 101new Nand Ghars,with 70 new ones inaugurated in Rajsamand

श्रीमाली समाज मेवाड़ द्वारा हरतालिका तीज का भव्य आयोजन 26-27 अगस्त को

पैसिफिक मेडिकल कॉलेज, उमरड़ा में दुर्लभ ब्रोंकोलिथ का सफल निष्कासन

रावत श्री महासिंहजी बावजी की 311वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

प्रारंभिक बाल देखरेख संबंधी प्रस्तावों को प्राथमिकता से पारित करवाने समुदाय आगे आए

Sandhya Rasakatla becomes India’s first woman mine manager in the unrestricted category

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत

गीतांजली यूनिवर्सिटी में ‘स्पोर्ट्स सिनैप्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

दिव्यांगजन ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत

अब घुटना बदलवाना हुआ आसान: रोबोटिक सर्जरी से कम दर्द, जल्दी आराम