अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर इकाई की 2025 से 2028 की कार्यकारिणी गठित

उदयपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की उदयपुर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं शपथग्रहण समारोह मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के अतिथि गृह सेमिनार हॉल में सम्पन्न हुआ। परिषद के विभाग संयोजक डॉ. आशीष सिसोदिया ने परिषद के सिद्धांतों को उल्लेखित करते हुए साहित्यकार की समाज में भूमिका को रेखांकित किया और नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से आशा पाण्डेय ओझा ‘आशा’ को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
परिषद की महानगर इकाई के संरक्षक मंडल में कर्नल प्रोफेसर एस.एस सारंगदेवोत, डॉ. देव कोठारी, प्रो.पी.के .दशोरा, प्रो. एम. जी. वार्ष्णेय, डॉ. प्रदीप कुमावत, ए.के गुप्ता, डॉ. कुंदन कोठारी, डॉ. चंद्रकांता बंसल, लोकेश चंद्र पारेख को मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष आशा पांडे ने बताया कि उपाध्यक्ष मंडल में गौरीकांत शर्मा, कपिल पालीवाल, डॉ. उपवन पंड्या उजाला, बंसीलाल लोहार, महामंत्री सुनीता निमिष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता देवेश, सचिव विजय मारू, सह सचिव डॉ. प्रियंका भट्ट, जिला संगठन मंत्री जयदेवसिंह उज्वल, सह जिला संगठन मंत्री मनीष सक्सेना, प्रचार मंत्री लक्ष्मीलाल खटीक, सह प्रचार मंत्री प्रेम गुर्जर, चंद्रेश छतलानी, महिला मंत्री डॉ. कामिनी व्यास रावल, सह महिला मंत्री डॉ. पुष्पा कलाल, स्वाति शकुंत को मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष आशा पाण्डेय ओझा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आने वाले दिनों में परिषद की क्रियाशीलता और साहित्य गतिविधियों में इकाई की भागीदारी को बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने परिषद के क्रियाकलापों को गाँव-गाँव पहुँचाने का आह्वान किया।

Related posts:

Hindustan Zinc Honored with 2 Awards at the Prestigious CSR Impact Awards 2024

सकारात्मक सोच से होगा जीवन सफलः प्रशान्त अग्रवाल

Hindustan Zinc Integrates AI to Optimize Zinc Production Processes

पालड़ी महादेव में सहस्रचंडी एवं महारुद्र महायज्ञ, 10 लाख आहुतियों से होगा महायज्ञ

48वें माइंस सेफ्टी वीक में हिन्दुस्तान जिंक जावर ग्रुप ऑफ माइंस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

भटनागर बने राज्य स्तरीय विशेषज्ञ अंकन समिति के अध्यक्ष

राज्यपाल श्री कटारिया ने किया नेहरू गार्डन का निरीक्षण

पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा  185 सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन  

चलो कुछ ऐसा किया जाए, मरने के बाद भी जीया जाए...

तेरापंथ धर्मसंघ के वार्षिक अधिवेशन में अर्जुन खोखावत अध्यक्ष, विनोद कच्छारा मंत्री बने

उदयपुर से राहत भरी खबर, कोरोना पॉजिटिवों का आंकड़ा 688 रहा

यूपी व हरियाणा हरिकेन टीमें रहीं विजेता