विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अजमेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई

स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों का सम्मान किया गया
उदयपुर :
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर 14 अगस्त को संघर्ष एवं बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में गया । इस अवसर पर मण्डल कार्यालय व मण्डल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
अजमेर मंडल के मण्डल कार्यालय, अजमेर, आबू रोड व उदयपुर रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया और उनका सम्मान किया गया ।

इस दौरान राष्ट्रगान व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई । स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिवारजन और रेलवे अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे। इस स्टेशनों पर “हर घर तिरंगा” थीम पर आधारित सेल्फ़ी पॉइंट भी स्थापित किए गए | अजमेर स्टेशन पर रेलवे व केन्द्रीय सूचना ब्यूरो के संयुक्त तत्वाधान मे प्रदर्शनी लगाई गई | उदयपुर स्टेशन पर लगाई गई प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक मेहेंद्र देपाल सहित अन्य रेल अधिकारी कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे |
विभाजन की विभीषिका दिवस के अवसर पर आबू रोड स्टेशन पर प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामेश्वर दयाल तथा स्व. रूपचंद जैन के परिजनों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डीजल शेड आबू रोड करणी राम, मंडल यांत्रिक इंजीनियर गौरव राखेचा, सहायक यांत्रिक इंजीनियर आबूरोड जसराम मीणा, डीआरयूसीसी मेंबर सागरमल अग्रवाल, सदस्य रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन बसंत कुमार प्रजापत, कल्याण निरीक्षक बाबूलाल मीणा, वाणिज्य निरीक्षक आर एस खटाना तथा जे ई मनीष कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे।

Related posts:

डॉ. हर्षा कुमावत बनी असिस्टेंट गवर्नर

उदयपुर के लालस करेंगे ओलंपिक हॉकी मैचों की कमेंट्री

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 7 फरवरी से, बिखरेगा संगीत का जादू

आईआईआरएफ की रैंकिंग में विद्यापीठ राजस्थान में दूसरे, राष्ट्रीय स्तर पर 37वें पायदान पर

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट उदयपुर जेल से आए बाहर

बूथ स्तर पर बीजेपी को मजबूत करने पर मंथन

सहायक पुलिस उप निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बाघदड़ा नेचर पार्क में मगरमच्छ संरक्षण के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने किया 5 करोड़ का सहयोग

प्लास्टिक के विकल्प कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू

पर्युषण महापर्व कल से

ZINC FOOTBALL ACADEMY UNBEATEN IN TEN MATCHES, TOP OF GROUP B IN AIFF ELITE LEAGUE 2025–26 WITH FOUR...

पिम्स में फिट इण्डिया वीक एवं वल्र्ड मेडिटेसन डे कार्यक्रम आयोजित