बीएसएनएल के नाम से आ रहे फर्जी मैसेज, महाप्रबंधक ने कहा रहें सावधान

उदयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से बीएसएनएल के नाम से आ रहे फर्जी मैसेज से सावधान रहने की अपील जारी की है। बीएसएनल उदयपुर के बिजनेस एरिया महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ नंबरों से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट करने के लिए फर्जी तथा केवाईसी अपडेट नहीं करने पर सिम ब्लॉक होने के मैसेज प्राप्त हो रहे हैं जो बीएसएनएल की ओर से जारी नहीं किए गए हैं। उपभोक्ताओं को सावधान किया जाता है कि वह किसी भी प्रकार के फर्जी मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल ना करें तथा ना ही मैसेज में दिए गए लिंक पर जाकर कोई ऐप इंस्टॉल करें अन्यथा उनके साथ साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी की जा सकती हैं। जितेन्द्र कुमार ने बताया कि हम बीएसएनएल के सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हैं कि सावधान रहें तथा सुरक्षित रहे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी गिरिराज शर्मा ने दी।

Related posts:

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 के फाइनल मुकाबले होंगे रोमांचक

NISSAN ON TRACK FOR 2026 RESURGENCE IN INDIA, 7-SEATERB-MPV GRAVITE TEASED

जिंक द्वारा रबी किसानो को कृषि कार्यो के महत्व हेतु रात्रि चौपाल

Pepsi Unveils Yeh Dil Maange More Campaign

Sahara Warriors wins IPA National Open Championship 2019

मॉडलिंग इंडस्ट्री में करियर हेतु व्याख्यान

संबलपुरा और बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन

राजस्थानी सुरों से सजी सारंगी, भारत, पुर्तगाल और जिम्बाब्वे के सुर संगम के नाम रही शाम

प्रथम पेसिफिक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 सम्पन्न

पीडीसीआरसी टीम बनी पेसिफिक कप 2020 प्रतियोगिता की विजेता

प्रो. सारंगदेवोत देंगे भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी की कम्प्यूटर विज्ञान की परि...

रैडिको खेतान की ओर से बड़ा लॉंच