मदार नहर में उतरी बॉब केट मशीन, नाला गैंग ने शुरू की नालों की सफाई

उदयपुर (Udaipur) । विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील (Fateh Sagar Lake) को भरने वाली मदार नहर की सफाई हेतु शनिवार को नगर निगम द्वारा बॉब केट मशीन को उतारा गया, अब इस मशीन के माध्यम से बचे हुए भाग की सफाई की जाएगी। नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी (Paras Singhvi) ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील को पानी से भरने वाली मदार नहर कचरे से अटी पड़ी हुई थी इसी को साफ करने के लिए नगर निगम द्वारा शनिवार को प्रात: बॉब केट मशीन उतारी गई। इस मशीन द्वारा शेष बचे मदार नहर के भाग की सफाई करवाई जाएगी। सिंघवी ने बताया कि मदार नहर की सफाई लगभग पूरी होने वाली है केवल फतहसागर के छोर वाला भाग बच गया है यहां पर पानी के साथ साथ कीचड़ भी अत्यधिक मात्रा में होने के कारण मशीन को उतारना पड़ा। अब मशीन कार्य पूरा होने तक नहर में ही रहेगी। शनिवार प्रात: उपमहापौर पारस सिंघवी ने क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गमेती, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा गैराज अधीक्षक लखन लाल बेरवा के साथ मदार नहर का की सफाई का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी के साथ साथ उदयपुर शहर में विभिन्न नालों की सफाई का कार्य शनिवार को भी मशीनों एवं नाला गैंग द्वारा किया गया। नालों से निकले मलबे को तुरंत ही जेसीबी एवं डंपर के माध्यम से हटाया जा रहा है जिससे शहरवासियों को कोई परेशानी ना हो।

Related posts:

Navrachana University now offers Major-Minor disciplines

ग्रामीण इलाके में विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला वेलनेस सेंटर साबित होगा मील का पत्थर : कटारिया

जिंक फुटबॉल अकादमी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया अपना कौशल, 10 खिलाडी राष्ट्रीय ट्रायल के लिए चुने गए

गणपति पूजन और हल्दी- मेंहदी की रस्म के साथ शुरू हुआ दिव्यांग विवाह

हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित

नारायण सेवा संस्थान का दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह

Limelight’s CVD Diamond Jewellery Now Available at Pristine Diamonds, Udaipur

VEDANTA BAGS PRESTIGIOUS ‘BEST ORGANISATION CONTRIBUTING IN SPORTS’ AWARD AT FICCI INDIA SPORTS AWAR...

HDFC Bank wins award for Most Innovative Practice in Customer Experience at CII DX Digital Transform...

मेवाड़ आरंभकाल से ही धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा : लक्ष्यराजसिंह मेव...

Nexus Celebrations roll out Nexus GRAB,for customers to bag special deals and discounts across their...

Polybion celebrates World Health Day