विश्व जनसंख्या दिवस पर पीआईएमएस में परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर : विश्व जनसंख्या दिवस 2026 के अवसर पर पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (पीआईएमएस), साई तिरुपति यूनिवर्सिटी, उमरड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों एवं एमबीबीएस विद्यार्थियों द्वारा गोद लिए गए ग्राम उमरड़ा में परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. अवंतिका गुप्ता (एनएसएस पीओ) के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर छोटे परिवार के लाभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जन्म अंतराल के महत्व तथा विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया। साथ ही आकर्षक चार्टों के माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
महाविद्यालय में डॉ. अवंतिका गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम एवं भारत की वर्तमान कुल प्रजनन दर पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों का प्रदर्शन कर उनके लाभ एवं उपयोगिता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने “छोटा परिवार–सुखी परिवार” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. मेहुल पटेल, डॉ. राज्यलक्ष्मी सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Creative from India to the World