फील्ड क्लब कार्निवल : खिताबी मुकाबलों के साथ सात दिनों से चल रहे रोमांच को विराम

लाइजिंग लेजेंड्स, पेसमेकर, 7 लेजेंड्स एवं 22 याड्र्स बने अपने-अपने वर्ग में सिरमौर
उदयपुर।
फील्ड क्लब मैदान पर खेले जा रहे फील्ड क्लब कार्निवल का रविवार रात को चार वर्गो में खेले गए खिताबी मुकाबलों के साथ ही समापन हो गया। सात दिनों तक हर दिन की शाम से रात तक चले इस कार्निवल में रोमांच और हूटिंग पर विराम लग गया। खिताबी मुकाबलों में लाइजिंग लेजेंड्स, पेसमेकर, 7 लेजेंड्स एवं 22 याड्र्स अपने-अपने वर्ग में सिरमौर बने।


फील्ड क्लब के सचिव उमेश मनवानी ने बताया कि 50 साल से अधिक कैटेगरी वर्ग के पहले फाइनल में लाइटिंग लेजेंड्स ने जितेन्द्र नायर के आलराउंड खेल की बदौलत 24 रन से मुकाबला अपने नाम किया। नायर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्लब उपाध्यक्ष राकेश चोर्डिया ने बताया कि महिला वर्ग के दूसरे फाइनल में पेसमेकर ने 38 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच ह्दयांशीसिंह तंवर को चुना गया। 40 साल आयु वर्ग में तीसरा फाइनल खेला गया। इसमें 7 लेजेंडस ने 65 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच पवन चावत को चुना गया। क्लब के अभिषेक कालरा, जितेंद्र वनवारिया और सुहैले अख्तर ने बताया कि अंडर 40 कैटेगरी वर्ग में खेले गए चौथे फाइनल में 22 याडर्स ने 64 रन से जीत दर्ज की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसीबी के डीआईजी राजेंद्रप्रसाद गोयल, राजकुमार जैन आईएफएस एंड कंसरवेटर ऑफ उदयपुर, नगर निमम उपमहापौर पारस सिंघवी, अजीत जॉनी, गुरुप्रीतसिंह सोनी, यशवंत आंचलिया, सतेंद्रपालसिंह व टींकू छाबड़ा ने विजेता-उपविजेता रही टीमों को ट्राफिया प्रदान की, साथ ही विभिन्न मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच रहे खिलाडिय़ों पारितोषित प्रदान किए।

Related posts:

Pacific Dental College and Hospital, Debari among top 30 Dental colleges of India, NIRF ranking atte...

JK Tyre net profit jumps 24% with higher operating margins

जिंक द्वारा किशोर मूक बधिर बालिकाओं के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता सत्र

गायत्री शक्तिपीठ में विश्वविद्यालय स्तर का युवा उत्कर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित

पिडिलाइट के प्रभावी टाइल फिक्सिंग एडहेसिव ब्रांड रॉफ ने उपभोक्ता जागरूकता अभियान शुरू किया

जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् दीवाली अवकाश में शिक्षण शिविर आयोजित

भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्‍सॉन ईवी ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव का रिकॉर्ड बनाने के लिये तैयार

राकेश नंदावत अध्यक्ष, मनीष नागोरी महामंत्री बने

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालिकाओं और महिलाओं को किया जागरूक

हिंदुस्तान जिंक द्वारा राजस्थान में फुटबाल महाकुंभ के आयोजन की घोषणा

इंडिगो ने मास्टरकार्ड पावर्ड अपने पहले ट्रैवल क्रेडिट कार्ड ‘क-चिंग’ के लॉन्च के लिए एचडीएफसी बैंक क...

जिओमार्ट ने साल की पहली सेल 'ग्रैंड रिपब्लिक सेल' #ऑनपब्लिकडिमांड शुरू की