एनएसएस–सीटीएई ने सैनिक कल्याण हेतु 30,000 रुपये की सहायता राशि सौंपी

उदयपुर। राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE), उदयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सैनिक कल्याण के लिए 30,000 रुपये की सहायता राशि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्रदान की गई।
एनएसएस–सीटीएई के प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी विवेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि एनएसएस स्वयंसेवकों के सहयोग से एकत्र की गई है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक अभिषेक डोरिया, हिमांशु सैनी, कीर्ति एवं अखिस्ता उपाध्याय द्वारा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर को यह डिमांड ड्राफ्ट सौंपा गया। यह सहयोग राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है, जो सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों की इस पहल को देश सेवा एवं सामाजिक दायित्व की भावना का सशक्त उदाहरण बताया।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में उन्नत टीएमएस न्यूरोस्टिमुलेशन टेक्नोलॉजी लैब का उद्घाटन

बड़ी तालाब भरने पर पदयात्रा निकाली

जल जीवन मिशन के बंद पड़े कार्यों को शीघ्र शुरू करें- जिला कलेक्टर पोसवाल

India's First Cricket Stadium Hotel: Set to Open in 2025

नेक्सस सेलिब्रेशन में लॉन्च हुआ ‘वेलोसिटी’

भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्‍सॉन ईवी ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव का रिकॉर्ड बनाने के लिये तैयार

मेलोरा ने चार फेस्टिव कलेक्शन्स का लॉन्च किया, देशभर में दे रहा है डिलीवरी

जिंक फुटबॉल अकादमी ग्रुप स्टेज में अपराजित रही

देबारी मंडल द्वारा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत

Amazon India Successfully Eliminates 100%Single-Use Plastic in Packagingacrossits Fulfilment Centers

हिंदुस्तान जिंक बनी विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी

दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित