फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल: तीन मुकाबलों में दिखा रोमांच

उदयपुर। फील्ड क्लब की मेजबानी में चल रहे फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल के दूसरे दिन दुधिया रोशनी में तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें रोमांच देखा गया। क्लब सचिव उमेश मनवानी ने बताया कि 2 जून चलने वाले इस कार्निवल में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बैट और बॉल से अपना जौहर दिखाएंगी। कोषाध्यक्ष कमल मेहता ने बताया कि इस रात्रिकालीन टूर्नामेंट में क्लब के 15 साल से लेकर 70 साल तक के सदस्य एवं परिवारजन पूरे उत्साह से भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में पांच विभिन्न वर्गों में 27 टीमें एवं लगभग 240 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी क्लब सदस्य खेल रहे हैं।
फील्ड क्लब उपाध्यक्ष राकेश चोर्डिया ने बताया कि गुरुवार को पहले मैच में एपीएल 7 ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें जॉय सुहालका मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में 7 लेजेंड्स विजयी रहे। चांद चावत को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। तीसरा और आखिरी मैच 7 चैलेंजर्स ने 5 विकेट से जीता। महत्वपूर्ण जीत दिलाने के किए धैर्य चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एग्जीक्यूटिव मेम्बर गौरव सिंघवी एवं जितेश वनवारिया ने बताया कि दर्शक दीर्घा में बैठे क्लब सदस्यों ने अपने परिवार सहित दूधिया रोशनी में खेले गए इन रोमांचक मैचों का आनंद लिया। एग्जीक्यूटिव मेम्बर कविता कुमावत ने बताया कि इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए नायरा पेट्रोल पम्प, जीवनतारा रिसॉटर््, अनंता रिसोर्ट, द लिली कोर्ट ने विभिन्न पुरस्कार प्रायोजित किए हैं।

Related posts:

ट्रेण्ड्स ने ब्राण्ड न्यू विंटर वियर लाइन कलेक्शन लांच किया

रामनवमी से गरीब एवं वंचित वर्ग के लिये विशेष चिकित्सा प्रारंभ

एचडीएफसी बैंक एवं लुलु एक्सचेंज में साझेदारी

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का व्यापक चालू खाता पैकेज शुरू

साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल बैचलर्स 2025-26 का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

कम्पलीट हेल्थ ड्रिंक डाबर वीटा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष सैशन आयोजित

ICICI Bank introduces use of satellite data to power credit assessment of farmers

हिंद जिंक स्कूलों में छात्रों को नारी सम्मान हेतु शपथ दिलाई

धनसिंह बघेल ने वुशू मार्शल आर्ट में जीता गोल्ड मैडल

केबिनेट मंत्री खराड़ी ने किया पोपल्टी में पंचायत भवन और पुलिया का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति

एक दिवसीय योगाभ्यास शिविर