आईबीआर ने बांटे पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनेटाईजर

उदयपुर। कोरोना वायरस को लेकर जहां आमजन भयभीत है और प्रशासन द्वारा किये गये लॉकडाउन से सब घरों में है। हमारे चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासन, पुलिसकर्मी आदि सजगता से देश को इस आपदा से बाहर निकालने में जुटे है। इंडिया बुल राईडर्स ने गुरुवार को लेकसिटी के सभी चौराहों पर जाकर वहां पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क, सेनेटाईजर, ग्लव्ज व पानी की बोतल बांटी ।
इंडिया बुल राईडर्स (आईबीआर) उदयपुर के चेप्टर मोड पवन खाब्या व देवेन्द्रसिंह बोयल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर किये गये लॉकडाउन में पुलिसकर्मी मुस्तैदी से जुटे हुए है। गुरुवार को उदयपुर शहर के सभी चौराहों व अन्य स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आईबीआर उदयपुर की ओर से मास्क, सेनेटाईजर, ग्लव्ज व पानी की बोतलें बांटी गई और इन पुलिसकर्मियों को इनकी सजगता के लिए धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर शैलेश ब्रिजवानी, नरेश माली व प्रियंक खन्ना भी मौजूद थे।

Related posts:

अंधेरो को उजालों में बदलते में निकला हूँ दर्द सारी दुनिया का निगलने मैं निकला हू

Innovative term product from ICICI Prudential Life offers life cover to individuals with health cond...

CITROËN INDIA PARTNERS WITH HDFC BANK TO OFFER COMPREHENSIVE RETAIL & DEALER FINANCE SOLUTIONS

कोरोना मृत्युंजय की ओर, रोगी 32 तो मरने वाले मात्र 4

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का शुभारंभ

सुषमा कुमावत सहायक डिस्ट्रीक्ट प्रांतपाल नियुक्त

गिट्स में एआईसीटीई–अटल प्रायोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

दिव्यांग बच्चों के हस्तशिल्प की बिक्री

पारस जे. के. हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन्स के लिए शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित

पीटीआई राव के ट्रांसफर से भावुक हुआ बेदला गांव

Tata Motors announces the launch of ‘Mega Safety Campaign’ -Celebrates National Safety Month with i...

योग दिवस पर निगम में आयोजित हुआ सार्वजनिक कार्यक्रम