उदपुरा में भंवर रणजीतसिंह का गोळ बींटी समारोह

उदयपुर (Udaipur)। कानोड़ के पास लुणदा से एक किलोमीटर दूर उदपुरा गांव के कालाजी भेरूजी बावजी मन्दिर (Kalaji Bheruji Bavji Mandir) में शुक्रवार को ठा. किशनसिंह चौहान (Kishan Singh Chauhan) अपने सुपौत्र एवं कुंवर विक्रमसिंह चौहान (Vikram Singh Chauhan) के सुपुत्र भंवर रणजीतसिंह चौहान (Ranjit Singh Chauhan) का गोळ बींटी ( Gol-Binti ) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। उदयपुर से डॉ. तुक्तक-रंजना भानावत (Dr. Tuktak-Ranjana Bhanawat) ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर भंवर रणजीतसिंह चौहान का शॉल, माला से अभिनन्दन किया। इस अवसर पर कुंवर विक्रमसिंह चौहान, उनकी धर्मपत्नी सीताकुंवर तथा पुत्री पूजाकुंवर भी उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि कालाजी भेरूजी का स्थान नीम के 300 साल पुराने पेड़ के नीचे स्थित है। यह पेड़ गांव बसने से पूर्व का है। गांववालों के अनुसार इस पेड़ की हर डाली पोली है। इन 300 सालों में कितने ही तूफान आए, तेज हवाएं चलीं पर पेड़ को कुछ नहीं हुआ। नीम का पेड़ देवताओं का निवास स्थल माना जाता है। लोक में नीम के नीचे बसे देवता का चलता नाम नीमडिय़ा बावजी अनेक जगह प्रसिद्ध है।


गोळ बींटी तांबे की बनी होती है। अनेक जातियों में बींटी पहनाने का रिवाज है। यह लोकदेवता भेरूजी की आज्ञा से पहनी जाती है। किसी कार्य के पूर्ण हो जाने पर भी यह बींटी मनौती के रूप में पहनी जाती है। इसे गोळ धारण करना अथवा पहनना भी कहा जाता है। गोळ धारण करना अपनेआप में पूरा संस्कार है। यह पुरुष ही धारण करता है। इसे धारण करने पर कुछ नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है। जैसे आजीवन शराब-मांस का परित्याग तथा मौतमरण वाले परिवार में जीमण निषेध रहता है।

Related posts:

Urine bag operation in PIMS

विद्यापीठ में 77 वॉ स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया

शहर के कृष्णपुरा कॉलोनी की घनी आबादी में घुसा लेपर्ड

ABB technology helps Wonder Cement to save over 1.8GWh energy annually

फील्ड क्लब का क्रिकेट कार्निवल 29 से, हर रोज होगी चौकों-छक्कों की बरसात

अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने गंतव्य को रवाना हुए मतदान दल

आरसीएम की रूपांतरण यात्रा 17 को उदयपुर में

उदयपुर में खेलों के संग उमड़े, सौहार्द, सद्भाव व उत्साह के रंग

आईआईएम उदयपुर के सालाना जलसे ऑडेसिटी-2020 में शाहीन-ताहिरा बनी 'शेफ-ए-उदयपुर '

जगुआर लैंड रोवर द्वारा वार्षिक हॉलीडे सर्विस कैम्प की घोषणा

SUJÁN JAWAI, RAJASTHAN, INDIA RANKED 43 IN THE WORLD’S 50 BEST HOTELS 2024

Ahmedabad doctor’s two studies on novel techniques in treatment of gynaec cancer and bowel endometri...