देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

उदयपुर। देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष दूल्हेसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में अमरख महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इसमें देवड़ा ने अपना प्रतिवेदन और संगठन के आगामी कार्यों को सबके बीच रखा। देवड़ा ने संगठन द्वारा दिए जाने वाले आगामी कार्यों को सभी कार्यकर्ताओं के योगदान से सफल बनाने की बात कही। वहीं पन्ना प्रमुख और फोटो युक्त बूथ समिति का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर शहर जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी देवीलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय के लिए जुटने का आह्वान किया। शर्मा ने संगठन की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और योजनाओं को जन जन, गाँव गाँव, ढाणी ढाणी तक पहुँचाने के लिए सभी को निर्देश दिए। बडग़ांव प्रधान प्रतिभा नागदा और उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से का आह्वान किया। प्रतिभा नागदा ने कहा की प्रदेश की गहलोत सरकार पिछले साढ़े 4 वर्षों से सोई हुई है और अब चुनाव का समय नजदीक आने पर राहत कैंप लगाकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। प्रतापसिंह राठौड़ ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने को कहा। राठौड़ ने बताया कि विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है ऐसे में सभी कार्यकर्ता अगर मन लगाकर इसमें जुटेंगे तो विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत और दुद्दाराम डांगी ने अपने विचार रखे। बैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नर्बदा डांगी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष माँगीदेवी, सीमा खटीक एवं मंडल के उपाध्यक्ष कमलसिंह चुण्डावत, किशनसिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष लोकेश पालीवाल मोर्चों के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बुथ अध्यक्ष, बुथ प्रभारी एवं समस्त जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लोकेश पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

BOSS Appliances Introduces India's First Hand Blender with a Revolutionary 5-Year Warranty

बर्गर का दीवाना है उदयपुर: हाउ इंडिया स्विगीड 2023 ट्रेंड्स में आलू टिक्की बर्गर और स्पेशल थाली ने म...

गणेशनगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाएं घर-घर दे रही पीले चावल

Indira IVF to Train India’s Talent in Reproductive Medicine with NBE Accreditation

लाल वेश, स्वर्णाभूषण और भक्ति की चमक: महालक्ष्मी के प्राकट्योत्सव में सजी आध्यात्मिक आभा

अब उदयपुर में होगा लीवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक हार्ट एवं अन्य सर्जरी

राजीव गांधी खेल ओलम्पिक का शुभारंभ 5 से

Vedanta’s Hindustan Zinc becomes the 3rd largest producer of Silver Globally

Sunil Duggal, CEO, Hindustan Zinc appointed Interim CEO, Vedanta Limited

ब्रह्माकुमारीज़ उदयपुर का स्वर्ण जयंती समारोह 21 दिसंबर को

एचडीएफसी बैंक और कर्नाटक सरकार में एमओयू

भागती दौड़ती जिंदगी के बीच ज्ञानशाला आज की पहली जरूरत’- मुनि सुरेशकुमार