गोगुन्दा थाने में युवक की मौत पर थानेदार सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

टीडी थानाधिकारी कमलेन्द्रसिंह तुरंत प्रभाव से गोगुन्दा थानाधिकारी
उदयपुर।
जिले के गोगुन्दा थाने में गुरूवार को पुलिस हिरासत में हुई सुरेन्द्रसिंह देवड़ा की मौत ने तूल पकड़ लिया। शुक्रवार प्रात: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मेवाड़ के नेतृत्व सैंकड़ों लोगों ने गोगुन्दा थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, पूरे थाने को निलंबित करने तथा परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। दिनभर चले समझाइश के दौर के बाद एसपी विकास शर्मा ने लापरवाही बरतने पर गोगुन्दा थानाधिकारी अनिल विश्नोई सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। घटनाक्रम के दौरान मौजूद शेष पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही टीडी थानाधिकारी कमलेन्द्रसिंह को तुरंत प्रभाव से गोगुन्दा थानाधिकारी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार 15 मई को गोगुन्दा के देवड़ों का खेड़ा निवासी सुरेन्द्रसिंह (24) पुत्र उदयसिंह देवड़ा गांव की ही मेघवाल समाज की 22 वर्षीय युवती को भगा ले गया था। युवती के परिजनों ने 16 मई को गोगुन्दा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। 25 मई को युवक-युवती गोगुन्दा थाने पहुंचे जहां युवती के बयान के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया। मृतक के भाई चंदनसिंह ने बताया कि एक पुराने मामले को लेकर थाने का एक कांस्टेबल उसके भाई से नाराज चल रहा था। इसके चलते सुरेन्द्र के साथ थाने में मारपीट की गई।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि थाने में युवती ने युवक के खिलाफ बयान दिये जिससे युवक काफी आहत हो गया। इस पर उसकी तबीयत खराब हो गई और बेहोश हो गया। पुलिस ने थाने में ही उसे होश में लाने का प्रयास किया लेकिन होश नहीं आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने पल्स नहीं चलना बताया। इस पर युवक को एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। मजिस्ट्रेट इन्क्वायरी में पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। लापरवाही बरतने पर गोगुन्दा थानाधिकारी अनिल विश्नोई सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। घटनाक्रम के दौरान मौजूद शेष पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

Related posts:

टाटा पावर सोलर का ‘प्लेज फोर सोलर’ कैम्पेन लॉन्च

अपनों से अपनी बात” 19 से

इंडिया स्टोनमार्ट में टाटा हिताची के मज़बूत और शक्तिशाली हाइड्रॉलिक एक्सकेवेटरों की प्रदर्शनी

पिम्स उमरड़ा में योग ध्यान सत्र आयोजित

समूह गान प्रतियोगिता “राष्ट्र वंदना 2023” का आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुँचे प्रताप गौरव केन्द्र

सिटी पेलेस में महाशिवरात्रि पूर्व रंगोली में रंगे महादेव

हिन्दुस्तान जिंक इंटरनेशनल कांसिल ऑन माइनिंग एण्ड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

मातृभाषा में बेहतर मानसिक विकास - प्रो अंजू श्रीवास्तव

HDFC Bank signs MoU with SAIL for corporate salary relationship

हरिदासजी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण

श्रीजी प्रभु की हवेली में गो.चि.श्री105 श्री विशाल बावा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया