डिजिटल बैंकिंग सेवाएं अब पड़ोस की दुकान पर

फिनो पेमेंट्स बैंक के मुख्य विपणन अधिकारी उदयपुर पहुंचे
उदयपुर।
भारत सरकार के डिजिटल इडिया के सपने को साकार करने और आमजन तक बैंकिंग सेवाओं को समयबद्ध रूप से सर्व सुलभ करवाने के उद्देश्य से सरकारी स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं तथा नए उपक्रमों को इस क्षेत्र में अवसर दिया जा रहा है। यह कहना है फिनो पेमेंट्स बैंक के मुख्य विपणन अधिकारी, आनंद भाटिया का। श्री भटिया ने कहा कि सरकार की ओर से पैमेंट बैंक सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है व इसकी जिम्मेदारी बैंकिंग क्षेत्र के महारथियों को दी गई है। इन पेमेंट बैंकों का स्वरूप बैंकों जैसा ही है मगर यह हर आमजन को आसपास की दुकानों, पेट्रोल पम्प साहित अन्य आउटलेट्स पर बैंकिंग सेवाएं बहुत ही आसानी से प्रदान कर रहे हैं। डिजिटल आर्थिक सशक्तीकरण के इस अभियान में ग्राहकों को अपने अकाउंट में पैसा जमा करवाना, निकासी करना, पानी-बिजली के बिल जमा करना, इंश्योरेंस की किस्त जमाकरना सहित बैंकिंग संबंधी सभी कार्यों की सुविधा दी जा रही है। मकसद है बैंकों पर बोझ कम करना तथा लाइनों व बोझिल प्रक्रिया से मुक्त करना ताकि एक क्लिक पर ही सभी सेवाएं ली जा सकें। इसी के मद्देनजर सरकार ने फिनो पेमेंट बैंक को बैंकिंग के समस्त अधिकार प्रदान किए हैं जिसके माध्यम से देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही है।
फिनो पेमेंट्स बैंक के मुख्य विपणन अधिकारी, आनंद भाटिया मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। बातचीत में उन्होंने बताया कि फिनो देश में शेयर बाजार में लिस्ट होने वाला पहला डिजिटल बैंक है। एक फिनो मर्चेंट पॉइंट स्थानीय किराना स्टोर, मेडिकल शॉप, डेयरी आउटलेट या मोबाइल रिपेयर शॉप है। ये बिंदु डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को अपनाने और उपयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पूरे देश में, फिनो के पास बैंकरों के रूप में ऐसे 8.6 लाख से अधिक छोटे व्यापारियों का नेटवर्क है। राजस्थान में, फिनो के पास 26000 से अधिक पड़ोस बैंकिंग बिंदुओं का नेटवर्क है जिसमें ईमित्र आउटलेट और 900 से अधिक भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) पेट्रोल पंप शामिल हैं। इन बिंदुओं पर, ग्राहक नया बैंक खाता खोल सकते हैं, जमा कर सकते हैं, निकासी कर सकते हैं, धन हस्तांतरण और बिल भुगतान कर सकते हैं। गोल्ड लोन, हेल्थ, जनरल इंश्योरेंस जैसे थर्ड पार्टी ऑफर का लाभ उठा सकते हैं और यहां तक कि लोन की ईएमआई का भुगतान भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें शोध से पता चला कि डिजिटल लेन-देन में कस्टमर्स को अपने विश्वास को मजबूत करने के लिए पासबुक की जरूरत होती है। फिनो ने भौतिक पासबुक उपलब्ध करवाई है। फिनो बैंक शाखाओं में बच्चों के भी खाते खुलवाए जा सकते हैं।

Related posts:

जावरमाता एग्रो एवं घाटा वाली माताजी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आमसभा आयोजित

15 वां राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन

महावीर जयंती पर बेदला में निकली शोभायात्रा

महर्षि चरक जयंती: आयुर्वेद के पितामह के जीवन और चिकित्सा सिद्धांतों की प्रासंगिकता

जिंक फुटबॉल अकादमी ने जीता राजस्थान स्टेट लीग 2021 का खिताब

Stellantis Announces Key Leadership Appointments for India &Asia Pacific Region

श्रीमती पारीक को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग

Hindustan Zinc Collaborates with TERI to Transform Wasteyardinto Green belt

Hindustan Zinc Deepens Partnership with GreenLine Mobility to deploy EV and LNG Trucks for Green Log...

हिन्दमेटल भारत में खनिज अन्वेषण के लिए उन्नत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाली देश की...

हार नहीं मानूंगा पुस्तक का लोकार्पण

अमेजऩ इंडिया 15 से 18 अप्रैल तक ‘संभव’ समिट के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा