बांसवाड़ा चैंबर अध्यक्ष शंभूलाल हिरण के खिलाफ उदयपुर में एफआईआर दर्ज,जमीन बेची, मूल दस्तावेज व 1.50 करोड़ हड़पे

उदयपुर। उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बांसवाड़ा निवासी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभूलाल हिरण सहित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उन पर दो व्यक्तियों को जमीन बेचकर मूल दस्तावेज और 1.50 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Creative from India to the World

प्रतापनगर पुलिस के अनुसार यूआईटी कॉलोनी, प्रतापनगर निवासी योगेश सालवी ने रिपोर्ट दी कि उन्होंने और साथी राजेंद्र नलवाया ने बांसवाड़ा निवासी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभूलाल हिरण से गोवर्धन विलास में जमीन खरीदी थी।
रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने जमीन की तय कीमत से 1.50 करोड़ रुपए ज्यादा वसूल लिए। फिर रजिस्ट्री कराने के बाद वापस लौटाने का आश्वासन दिया। गत 2 अगस्त को शंभूलाल ने जमीन की रजिस्ट्री करवाई।

दर्ज एफआईआर के अनुसार फिर 5 अगस्त को पैसे और जमीन के मूल दस्तावेज देने की बात कही। समय पूरा होने पर उन्होंने बकाया पैसों का तकाजा किया। इस पर आरोपी ने पैसों की मांग करने और किसी को बताने पर घर आकर गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने 1.50 करोड़ और जमीन के मूल दस्तावेज हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।