उदयपुर से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

उदयपुर : बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और मेवाड़ में अच्छी बारिश, खुशहाली की कामना को लेकर उदयपुर के प्रथम पूज्य बोहरा गणेशजी मंदिर से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हुआ। हालांकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बाबा बर्फानी के दर्शनों को लेकर यात्रियों में कम उत्साह देखा जा रहा है लेकिन बावजूद इसके दर्शनार्थियों में जज्बे को कायम रखने के लिए बेदला के शिवभक्त चंद्रशेखर गहलोत के नेतृत्व में यह जत्था रवाना हुआ। श्री श्याम टूरिज्म के निदेशक और इस 11 सदस्यीय यात्रियों के दल का संयोजन कर रहे चंद्रशेखर गहलोत की यह 27वीं यात्रा है। गहलोत पिछले 26 वर्षों से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था लेकर उदयपुर से रवाना होते है। 11 सदस्यीय यात्रियों के दल को बड़गांव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल 4 दिन बाद बाबा अमरनाथ के दर्शन करेगा । उपप्रधान राठौड़ ने सभी यात्रियों को उपरणा ओढ़ाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts:

करवाचौथ उत्सव धूमधाम से मनाया

विश्व त्वचा दिवस पर गीतांजली हॉस्पिटल का 13 जुलाई को विशेष शिविर

आपातकालीन चिकित्सा सेवा को मजबूत कर सुदृढ़ टीकाकरण अभियान की आवश्यकता : डॉ. रवि प्रकाश

पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में उमड़े लोग

हिन्दुस्तान जिंक ने माइनिंग में डिजिटल सुरक्षा तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एपिरोक के साथ की पार्टनरशी...

'वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी' का उद्घाटन

आत्मा का न्यूट्रिशन है प्रतिक्रमण : मुनि सुरेशकुमार

गीतांजली हॉस्पिटल के ओब्स एंड गायनी विभाग द्वारा मेवाड़ में नेशनल लेवल की पहली कार्यशाला संपन्न

काया उमावि ने शुरू किया ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ अभियान

Hindustan Zinc installs ATM Machine at the doorstep of its Township in Udaipur

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

अपर जिला सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने नारायण सेवा का अवलोकन किया