विशाल नि:शुल्क 31वां पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर 3 जून से

कमर दर्द , घुटने के दर्द, सायटिका, स्पोंडीलाईटिस, एवीएन का होगा पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज
अग्निकर्म चिकित्सा शिविर 7 जून को दर्द में होगा तुरंत आराम

उदयपुर : आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार फुटा दरवाजा द्वारा 3 जून से 7 जून तक 31वें नि:शुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा । वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सधिकारी शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के उपचार कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन, और बस्तिकर्म, नस्य कर्म एवं आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति पंचकर्म विधाओ के द्वारा चिकित्सा की जाएगी ।

इस शिविर में कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों के दर्द, सायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, एडी का दर्द, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर, बालों की समस्या एवं जटिल एवं जीर्ण रोगों एवं का उपचार किया जाएगा । आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर नि:शुल्क रूप से 2024 में वर्ष पर्यन्त प्रत्येक माह में आयोजित किया जाएगा ताकि और अधिक से अधिक आम लोग एवं अन्य राज्यों से रोगी इस पंचकर्म चिकित्सा का लाभ ले सके । डॉ औदिच्य ने बताया कि आयुर्वेद की प्राचीन अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कोण, सायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, एडी का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन, घुटने का दर्द जैसे रोगों का उपचार कोटा के ख्यात नाम डॉ चंद्रेश तिवाड़ी द्वारा किया जायेगा इस हेतु औषधालय में 6 जून तक औषधालय समय में पंजीयन करवा सकते है ।

Related posts:

निस्वार्थ प्रेम ही सच्चा प्रेम : संजय शास्त्री

पिम्स हॉस्पिटल में सी-आर्म द्वारा फेंफड़े की कठिन गांठ की बायोप्सी

श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल नहीं बनाने पर सकल जैन समाज में हर्ष की लहर

एचडीएफसी बैंक ने किया एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया से एमओयू

विश्व धरोहर दिवस पर हुआ सिटी पेलेस में व्याख्यान

ZINC FOOTBALL’S MOHAMMED KAIF PLAYS THE STARRING ROLE AS INDIA LIFTS SAFF UNDER-16 CUP IN BHUTAN

मनोज जोशी लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष चुने गए

हिंदुस्तान जिंक को देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड सिल्वर निर्माता के लिये इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस एक्...

मुनिद्वय द्वारा डॉ. भानावत की कुशलक्षेम

निहार शांति पाठशाला फनवाला ने सना को शिक्षा का रास्ता दिखाया

जिला कलक्टर व एडीएम ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

Hindustan Zinc Brings 23rd Edition of Smritiyaan– Musical Extravaganza to Remember