हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में कर्मचारी विकास हेतु प्रशिक्षण सत्र आयोजित

उदयपुर : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में एसजीएफ के तहत कर्मचारी विकास हेतु दत्तोपंत ठेंगड़ी नेशनल बोर्ड फॉर वर्कर्स एजुकेशन एंड डेवलपमेंट द्वारा मॉड्यूलर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सत्र के दौरान उपनिदेशक खान एवं सुरक्षा विशाल गोयल उपस्थित थे। सत्र के प्रशिक्षक क्षेत्रीय निदेशक श्रम मंत्रालय जगदीप सिंह और शैक्षिक अधिकारी, एमओ श्रम बीजी कुलवरकर ने प्रशिक्षणार्थियों को ‘दृष्टिकोण में परिवर्तन, उत्पादकता एवं व्यवहार आधारित सुरक्षा‘ विषय पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यबल में मनोबल और प्रेरणा को बढ़ावा देना एवं संगठन में नई संस्कृति का निर्माण करना है। साथ ही कर्मचारियों को रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर छोटे छोटे सुधारों के माध्यम से संगठन की उत्पादकता को बढ़ाना है। हिन्दुसतान जिं़क जावर माइंस के खान अभिकर्ता एवं ऑपरेशन हेड, राधा रमन, ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गरिमा कोठरी एवं अंकिता बेनीवाल ने किया। खान अभिकर्ता एवं ऑपरेशन हेड विकेश चित्तौड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।

Related posts:

सूचना केन्द्र में वाचनालय जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण

उदयपुर में आयोजित होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में 30 दिन शेष, धावकों में उत्साह

बढ़ी हुई प्रोस्टेट से पेशाब की समस्याएं हो सकती हैं

एचडीएफसी बैंक स्मार्ट साथी लॉन्च

आसियान-भारत संबंधों के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया

Walmart Marketplace Launches Dedicated Indian Sellers Landing Page and Kicks-Off Global Seller Meet ...

एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी

उत्कृष्ट कार्यों के लिए 28 महिलाएं सम्मानित

Slice onboards Kiara Advani as its brand ambassador

Hindustan Zinc’s Board approves India’s first Zinc Tailings Reprocessing Plant, driving sustainable ...

राजस्थान के पहले शोल्डर केडेवरीक ओर्थोप्लासी कोर्स का पिम्स उदयपुर में सफल आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से पांच किसान एफपीओ के माध्यम से 5 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल