‘फ्लोरेंस इन द वर्ल्ड, द वर्ल्ड इन द फ्लोरेंस’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से सिटी पैलेस संग्रहालय के जनाना महल स्थित लक्ष्मी चौक में ‘फ्लोरेंस इन द वर्ल्ड, द वर्ल्ड इन द फ्लोरेंस’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया।
प्रदर्शनी इटली की दो संस्थाओं ‘फोंडाजि़योन रोमुअलडो डेल बियान्को’ एवं ‘लाइफ बियॉन्ड टूरिज्म – ट्रैवल टू डायलॉग मूवमेंट’ के साथ फोटोग्राफी के माध्यम से तथा गुड़गाव के द्रोणा फाउण्डेशन के सहयोग से प्रदर्शित की गई है। यह फोटो प्रदर्शनी इटली के फ्लोरेंस शहर में 25-26 नवम्बर, तक आयोजित होने वाले ‘द फ्लोरेंस इन्टरनेशनल फेस्टिवल’ का भी प्रमुख हिस्सा रहेंगी, जिसे ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सिटी पैलेस भ्रमण आने वाले पर्यटकों को फ्लोरेंस इटली की विरासत, संस्कृति आदि से रू-ब-रू करवाना है। इटली की यह विरासत यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शुमार है। जिसे देखने वहां प्रतिवर्ष पर्यटकों का तांता लगा रहता है।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रत्येक पैनल एनएफसी तकनीक से लैस है, जिसे स्कैन कर पर्यटक इटली के फ्लोरेंस से संबंधित अन्य तस्वीरों एवं जानकारियों को प्राप्त कर सकता है। इसी तरह महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन इटली के फ्लोरेंस शहर में मेवाड़ के इतिहास, संस्कृति, विरासत आदि पर आधारित चित्र प्रदर्शनी को इटली के पयर्टकों के लिए आयोजित करेगा, ताकि दो देशों की संस्कृति व विरासत को आपस में समझा जा सके।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि यह प्रदर्शनी म्युजियम भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी ‘द फ्लोरेंस इन्टरनेशनल फेस्टिवल’ के माध्यम से भी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

Related posts:

एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : हूटिंग, उल्लास के साथ दिल्ली चैलेंजर्स ने जीता खिताब

आईसीएमएम के साथ पार्टनरशिप से हिंदुस्तान जिंक का सस्टेनेबल, फ्यूचर.रेडी ऑपरेशन्स के लिए कमिटमेंट और ...

बच्चों के टीकाकरण में देरी न करें

जीबीएच जनरल एवं कैंसर हाॅस्पिटल में हृदय स्वास्थ्य और बच्चों के कैंसर पर खुली चर्चा रविवार को

हिंद जिंक स्कूल, ज़ावर का उत्कृष्ट परिणाम

उदयपुर में बुधवार को मिले 9 कोरोना संक्रमित

उपमुख्यमंत्री ने कनेरा में किया महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण

‘प्रबंध’ के 40वें अंक का विमोचन

हिंदुस्तान जिंक और ममता संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता सत्रों का किया आयोजन

राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उदयपुर के विजेताओं का सम्मान

Rajasthan Foundation Day: Hindustan Zinc celebrates vibrancy and rich cultural heritage of Rajasthan...