उदयपुर जिला युवा इकाई की कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर की युवा इकाई की उदयपुर जिला कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2025-2028 के लिए किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा के निर्देशानुसार एवं युवा अध्यक्ष आकाश ओझा, जोधपुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूषण श्रीमाली ने बताया कि उदयपुर जिले की नई कार्यकारिणी में शशिकांत त्रिवेदी को जिलाध्यक्ष, भूपेन्द्र श्रीमाली को सचिव एवं शिशिर श्रीमाली को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाज के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई युवा कार्यकारिणी समाज की एकजुटता, युवा सहभागिता और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।