पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किये घाटावाली माताजी के दर्शन

उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार शाम को माँ चामुंडा घाटा वाली के दर्शन किये और पूजा-अर्चना कर राजस्थान में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर ट्स्ट की ओर से किशोरसिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, प्रतापसिंह, गिरीश शर्मा, पृथ्वीराज चौहान, अशोक चौधरी, अर्जुनसिंह देवड़ा, किशनसिंह कितावत, गोविंदसिंह देवड़ा, इन्दरसिंह देवड़ा, नाहरसिंह देवड़ा, मखनसिंह देवड़ा आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को होटल शौर्यगढ़ में पूर्व उप महापौर महेन्द्रसिंह शेखावत के बेटे हिमांशुसिंह शेखावत की शादी में शिरकत करने आई थी। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व सुबह वसुंधरा राजे एयरपोर्ट से सीधे नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर पहुंची। इसके बाद चारभुजाजी और एकलिंगजी के दर्शन किए।

Creative from India to the World