“आर्चीज राघव रेजीडेंसी” का शिलान्यास

उदयपुर : शहर के प्रतिष्ठित बिल्डर समूह आर्ची ग्रुप आफ बिल्डर्स ने हिरणमगरी सेक्टर -3 में बीएसएनएल रोड़ पर अपने नये आवासीय प्रोजेक्ट “आर्चीज राघव रेजीडेंसी ” का शिलान्यास किया। शिलान्यास समूह के प्रबंध निदेशक रिषभ भाणावत के कर कमलों द्वारा किया गया।

Creative from India to the World


आर्ची ग्रुप के भुवन रावल ने बताया कि उक्त प्रोजेक्ट में 3बीएचके 120 व 4 बीएचके 60 उच्च स्तरीय फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। साथ ही उक्त प्रोजेक्ट में फ्लेट में रहने वाले लोगों के लिए पोडियम लेवल पर गार्डन एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं जिम, इनडोर गेम्स, स्विमिंग पूल, बेंक्विट हाल, किटी पार्टी हाल, स्टडी हाल, रिसेप्शन आदि का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर आर्ची ग्रुप के निदेशक हिमांशु चौधरी, शैलेश सरुपरिया, राजीव जैन, लोकेश मल्हारा सहित शहर के प्रतिष्ठितजन डी. एस. बाबेल, दिनेश जैन, गौतम नागोरी, पंकज भाणावत, दीपक गोयल, ताराचंद पूर्बिया, मनन नागोरी आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रोजेक्ट यूडीए एवं रेरा द्वारा पूर्ण रूप से अप्रुव्ड है।