गीतांजली हॉस्पिटल में 8 वर्षीय रोगी के मोतियाबिंद का  निःशुल्क  इलाज 

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने आठ वर्षीय रोगी के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि मेहता ने बताया कि उदयपुर निवासी 8 वर्षीय रोगी सुदेशसिंह (परिवर्तित नाम) गत 4 महीनों से ठीक से देख नहीं पा रहा था। उसके माता-पिता जांच के लिए गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लेकर आए। जांच में बच्चे को मोतियाबिंद पाया गया। इस पर मरीज का सफलतापूर्वक निशुल्क ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. ऋषि मेहता, डॉ. एषा शाह, डॉ. आलोकित शर्मा, नर्स तरुणा माली शामिल थे। डॉ. मेहता ने बताया कि प्राय: मोतियाबिंद की समस्या वृद्धावस्था में देखी जाती है। बच्चों में इतनी कम उम्र में मोतियाबिंद बहुत कम देखने को मिलता है। छोटे बच्चों में इस बीमारी के होने पर इसका निदान जल्द होना आवश्यक है। अब रोगी सामान्य रूप से देख पा रहा है।

Related posts:

दुर्लभ द्विलिंगीय नवजात को पीआईएमएस उमरड़ा में मिली राहत

जिंक फुटबॉल अकादमी के तीन खिलाड़ी राजस्थान संतोष ट्रॉफी टीम में शामिल

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से मेगा इंडस्ट्री मीट सह राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना कार्यशाला आ...

दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल दिया मताधिकार का सन्देश

Hindustan Zinc’s Double Sweep at CII-ITC Sustainability Award 2022

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैंपियनशिप -2019 में गोवा को पराजित कर राजस्थान फाइनल में

राजस्थान कृषि महाविद्यालय में नव- प्रवेशित विद्यार्थियों का ओरिएन्टेशन

नारायण सेवा ने 8 हजार स्वेटर और 7 हजार कम्बल बांटे

The SBTi ValidatesHindustan Zinc’s Near-Term & Long-Term Net-Zero Targets

देश की दूसरी महिला रेस्क्यू टीम का गौरव भी हिन्दुस्तान जिंक को

सिंगर से साध्वी बनने जा रही दीक्षार्थिनी का तेरापंथ समाज ने किया अभिनंदन

मोबिल ने ऋतिक रोशन को बनाया नया ब्रांड एंबेसडर