नारायण सेवा में गणपति स्थापना

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी सेक्टर- 4 स्थित मानव मंदिर परिसर में अनुष्ठान पूर्वक गणपति स्थापना की गई। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने आवासीय विद्यालय के बालकों और नि:शुल्क सर्जरी के लिए आए दिव्यांगजनों व उनके परिजनों के साथ विधि विधान से गणेश जी का पूजन अर्चन किया।

Creative from India to the World

इससे पूर्व पंडित उपेंद्र शास्त्री ने गणपति देव को विराजित कर वेद ऋचाओं के उद्घोष में समाज कल्याण का संकल्प करवाया। अग्रवाल ने बताया कि हर रोज सुबह-शाम वक्रतुण्ड महाराज की आरती की जायेगी। प्रथम दिवस की तरह 10 दिनों प्रसाद का भोग लगाकर रोगियों में वितरण किया जायेगा।