उदयपुर में पहली बार 28वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ नार्थ जोन इंडियन सोसाइटी ऑफ़ नेफ्रोलॉजी का शुभारंभ

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एवं नेफ्रोलॉजी सोसाइटी ऑफ़ उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में पहली बार दो दिवसीय 28वीं एनुअल कॉन्फ्रेस ऑफ़ नार्थ जोन इंडियन सोसाइटी ऑफ़ नेफ्रोलॉजी का शुभारंभ हुआ। कांफ्रेंस में अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान, नई दिल्ली, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, लखनऊ के प्रोफेसर व नार्थ अमेरिका, कनाडा इत्यादि से इंटरनेशनल स्पीकर व 9 राज्यों से डेलीगेट्स भाग ले रहे हैं। कांफ्रेंस की थीम ‘एंगेजिंग माइंड, एम्पावरिंग सक्सेस’ है।
कांफ्रेंस में देशभर से 250 नेफ्रोलोजिस्ट डॉक्टर्स भाग ले रहे हैं। कांफ्रेंस के दौरान 55 शोधपत्रों को पढ़ा जायेगा। साइंटिफिक सेशंस आयोजित हुए जिसके अंतर्गत किडनी डिजीज की नयी डायलिसिस प्रक्रिया, किडनी मैनेजमेंट इत्यादि पर व्याख्यान व पैनल डिस्कशन हुआ। ई-पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। कांफ्रेंस के चीफ गेस्ट गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे.पी अग्रवाल, गेस्ट ऑफ़ ऑनर गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर विपिन माथुर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उदयपुर के प्रेसिडेंट डॉ. आनंद गुप्ता थे।
कांफ्रेंस के ओर्गेनाजिंग चेयरमैन डॉ. मुकेश बर्जातिया, ओर्गेनाजिंग सेक्टेरी डॉ. जी. के. मुखिया, जॉइंट ओर्गेनाजिंग सेक्टेरी डॉ. अनुराग जैन हैं। डॉ. जी.के. मुखिया व डॉ. अनिश बहल ने बताया कि इस तरह की कांफ्रेंस से किडनी के क्षेत्र में होने वाले नवीन शोधों को स्थानीय डॉक्टर्स तक पहुंचाया जाता है जिससे आम जनता को लाभ मिल सकेगा।

Related posts:

वीआईएफ़टी में फि़ल्मी सितारों का जमघट

ExxonMobil to Build Lubricant Manufacturing Plant in India

पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विश्नोई का छाया जादू, जोधपुर जीती दूसरा मुकाबला

Hindustan Zinc Hosts Mega Industry Meet cum National Apprenticeship Training Scheme Workshop, an ini...

‘मिसेज इंडिया- द गॉडेस’ पेजेंट 18 दिसंबर को झीलों के शहर उदयपुर में

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाओं से वर्ष 2025 में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन

CHIK Hair Color reforms to CHIK Easy

भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए श्रेष्ठ समय

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा 250 तामिरदारों को भोजन वितरित

संसार में वे पुण्यशाली जिनका लक्ष्य निर्धारित है : जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज

उदयपुर के वेब डिजाइनर विक्रम चौहान