विश्व स्तनपान सप्ताह के दूसरे दिन संगोष्ठी आयोजित

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर, रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा, आईएपी उदयपुर एवम् इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व स्तनपान सप्ताह के दूसरे दिन मीरा गर्ल्स कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ देवेंद्र सरीन ने बताया कि किसी भी शिशु को अमृततुल्य कोलोस्ट्रम से वंचित न रखे। उन्होंने मातृदुग्ध की संरचना बताते हुए इसके इससे होने वाले लाभों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि रोटरी मीरा की अध्यक्षा संगीता मूंधरा ने पहले छह माह तक शिशु को केवल मातृदुग्ध पिलाने की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षता करते रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर के अध्यक्ष गिरीश मेहता ने मदर मिल्क बैंक की स्तनपान को बढ़ावा देने में अदम्य भूमिका बताई। विशिष्ठ अतिथि मीरा सचिव कविता श्रीवास्तव ने स्तनपान कराने वाली माताओं को पोष्टिक आहार देने पर जोर दिया। मीरा गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ मीना बया ने आगंतुकों का स्वागत किया एवम् सफल स्तनपान के लिए नवजात को सही पोजीशन में स्तनपान कराने की आवश्यकता बताई। डॉ दिक्षिता टेलर ने स्तनपान से माताओं को होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस अवसर पर कॉलेज छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई एवम् विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में खुशी टांक, जया जयसवाल, चंचल राणावत, कुसुम राठौड़, साक्षी मेघवाल, सुमन बावरी, प्रियांशी लंवर, श्रुति डबगर और गरिमा यादव है।
इस अवसर पर विशेष रूप से रोटरी मीरा की सदस्या प्रियंका भानावत, अर्चना व्यास, महेश्वरी भटनागर एवम् गीतांजली से आलोक शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने किया तथा धन्यवाद की रस्म पुष्पा कोठारी ने अदा की।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

अरुण मिश्रा सीआईआई राजस्थान के नए अध्यक्ष और संजय अग्रवाल ने उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

JK Tyre Net Profit Zooms in Q1FY24

बेकाबू ट्रेलर ने डंपर को मारी पीछे से टक्कर, ट्रेलर ड्राईवर सहित चार की मृत्यु

भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिऐ किसान की समृद्धि आवश्यक -  कृषि मंत्री तोमर 

उदयपुर शहर सीट के लिए गौरव वल्लभ ने दाखिल किया नामांकन

उदयपुर संभाग के सागवाड़ा में दिखी काली गिलहरी

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी हॉलीवुड में आकर्षण का केंद्र बनी

रक्तदान शिविर में 73 यूनिट रक्त संग्रहित

धनसिंह बघेल ने वुशू मार्शल आर्ट में जीता गोल्ड मैडल

श्री एकलिंगजी ट्रस्ट संबंधित मन्दिरों में दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

लैंड रोवर ने 69.99 लाख रुपए से नई डिफेंडर की बुकिंग्स शुरु की