एचडीएफसी बैंक में गोल्ड लोन शाखा का शुभारंभ

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित एचडीएफसी बैंक में गुरुवार को गोल्ड लोन शाखा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अनुष्का विधि महाविद्यालय के डॉ. एस. एस. सुराणा तथा राजीव सुराणा ने दीप प्रज्वलित के पश्चात गोल्ड लोन काउण्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक के क्लस्टर हेड राहुल गुप्ता, देवेंद्र सिंह, राजेश भण्डारी, स्टेट हेड ऑपरेशन रघुनाथ रेड्डी, स्टेट हेड गोल्ड लोन सुमित जैन उपस्थित थे। गोल्ड लोन की सुविधा हिरण मगरी सेक्टर-4 शाखा के साथ दुर्गा नर्सरी शाखा में भी उपलब्ध होगी।
शाखा प्रबंधक दिलीप जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. सुराणा ने एचडीएफसी बैंक की सराहना करते हुए कहा कि बैंक अधिक से अधिक लोगों की सेवाओं के लिए उपलब्ध होकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर गोल्ड लोन सेल्स मैनेजर विवेक जैन, उदयपुर ऑपरेशन्स हेड अभिषेक टांक सहित ब्रांच के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts:

जिंक फुटबाल अकादमी ने अंडर-18 दोस्ताना मुकाबले में एफसी गोवा को हराया

राजस्थान के स्कूलों में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बना रहा है लीड

चिकित्सालयों में आॅक्सीजन की कमी को पूरा करने आगे आया हिन्दुस्तान जिंक

जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज का नया टीवीसी अभियान लॉन्च

Hindustan Zinc launches Women of Zinc campaign, attracting women to Metals sector

Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2026

पारस जे. के. हाॅस्पिटल में मनाया गया इन्टरनेशनल नर्सेज डे

एसबीआई कार्ड एवं आईआरसीटीसी ने रूपे प्लेटफॉर्म पर को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

Maha Kumbh Mela 2025 - Flipkart showcases UP’s rich heritage under One District One Product (ODOP) p...

HDFC Bank launches industry-first 30-minute ‘Xpress Car Loan’

हिन्दुस्तान जिंक को एलएसीपी विजन अवार्ड्स में प्लेटिनम, मटेरियल कैटेगरी में ग्लोबली नंबर 1

सेव अर्थ मिशन का वैश्विक विज़न अनावरण