बाग वाले हनुमान जी के मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव

उदयपुर : शहर के समीपवर्ती बेदला गांव के कुंड पर स्थित प्रसिद्ध बाग वाले हनुमान जी के मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया । इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के सच्चे साधक और परम भक्त भगवान श्री हनुमान जी को पंडित अमन द्वारा विशेष एव आकर्षक आंगी धराई गई । इसके बाद पवनपुत्र हनुमान को तरह तरह के स्वादिष्ट छप्पन व्यंजनों का भोग भी धराया गया । भोग को श्रद्धालुओं द्वारा अपने अपने घरों में बनाया गया ।
छप्पन भोग के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता देर रात तक मंदिर में लगा रहा । मंदिर के मुख्य पुजारी कमलेश वैष्णव ने बताया की अन्नकूट महोत्सव को लेकर महिलाओं और पुरुषों में उत्साह देखते ही बन रहा था । मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया । भगवान बजरंग बली को आकर्षक आंगी और मन्दिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया । देर शाम बालाजी की भव्य महाआरती की गई और करीब 5 हजार लोगो के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया । बेदला पुलिया के मुख्य छोर पर शहीद भगत सिंह भगवा ग्रुप की और से बड़ी ध्वजा परिवर्तित की गई।

Related posts:

विशाल चिकित्सा शिविर में 750 से अधिक रोगियों का परीक्षण

हिंदुस्तान जिंक द्वारा दो वाटर एटीएम एवं कक्षा कक्ष का शिलान्यास

प्रशस्ति भंडारी को पीएचडी की उपाधि

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया

होली पर्व धूमधाम से मनाया

Zinc Kaushal Kendra’s Youth Step towards a brighter future with Group Placements in renowned organiz...

राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से सजी शब्द रंग प्रदर्शनी

BRAND IDEA MOOTS ‘NETWORKING’ AS THE SMART SOLUTION FOR BETTER EMPLOYMENT, ENTREPRENEURSHIP OPPORTUN...

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किये घाटावाली माताजी के दर्शन

जावर माइंस में ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए हिन्दुस्तान जिंक की पहल

Hindustan Zinc celebrates Cyber Security Awareness Month with employees and local communities

लोक जन सेवा संस्थान ने हिंदी दिवस पर किया डॉ. भानावत का सम्मान