गीतांजली कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग में ‘उदगम’ विदाई समारोह का भव्य आयोजन

उदयपुर : गीतांजली कॉलेज एवं स्कूल ऑफ़ नर्सिंग के द्वारा सोमवार को बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष एवं एम.एस.सी. नर्सिंग फाइनल इयर के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह “उदगम” का आयोजन स्व. श्रीमती नर्मदा देवी अग्रवाल ऑडिटोरियम में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजया अजमेरा, डीन, जी.सी.एस.एन. के द्वारा की गयी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाये दी।
गीतांजली कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. अलोक रावत ने अतिथियों का स्वागत किया एवं छात्र-छात्राओं को उच्च पद प्राप्त कर गीतांजली नर्सिंग कॉलेज का नाम रोशन करने को कहा। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश व्यास, वाईस चांसलर, गीतांजली विश्वविद्यालय, उदयपुर ने छात्र छात्राओं को हॉस्पिटल में नर्सों के महत्त्व के बारे में जानकारी दी । प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, गीतांजली स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ने भविष्य को सुरक्षित करने एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी। विजेन्द्र सिंह राठौड़, नर्सिंग अधीक्षक, जी.एम.सी.एच. ने सभी स्नातक छात्र-छात्राओं को कॉलेज में अर्जित किये गए ज्ञान को पूर्ण रूप से मरीजों की देखभाल में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। तत्पश्चात अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये । स्नातक विद्यार्थियों ने अपने अध्धयन काल की मधुर यादें ताजा की । कार्यक्रम में अतिथि शकीलुद्दीन सिद्दकी, एडवाइजर एग्जामिनेशन सेल, डॉ. राकेश जोशी, कंट्रोलर ऑफ़ एग्जामिनेशन, कमलेश जोशी एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज तथा अन्य गीतांजली नर्सिंग कॉलेज के अध्यापक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बी.एस.सी. नर्सिंग तृतीय वर्ष एवं एम.एस.सी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने स्नातक छात्र छात्राओं को विदाई दी।

Related posts:

Udaipur is getting ready for iStart-Ideathon on 5th Aug 2023

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में जन्मजात दिल के छेद का सफल इलाज

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में सैरेब्रल पॉल्सी के दो बच्चों का सफल इलाज

आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने फुल-सर्विस ब्रांच के साथ उदयपुर में रखा कदम

दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

‘बच्चन का काव्यः अभिव्यंजना और शिल्प’ का विमोचन

प्रो. सारंगदेवोत फिर पांच साल के कुलपति चुने गए

दिव्यांगों ने लिया कम्प्यूटर प्रशिक्षण

खेल खेल में नई पीढ़ी को दिए संस्कार, सिखाया साधना और अध्यात्म का अर्थ

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने अपनी ब्‍लैक फ्राइडे सेल की घोषणा की

जन्म जयन्ति पर ट्री गार्ड सहित 108 औषधीय एवं फलदार वृक्षारोपण

उदयपुर से अच्छी खबर: कोरोना रोगियों का ग्राफ़ घटते घटते 14.87 हुआ, आज 401 रोगी संक्रमित आये