सिटी पैलेस म्यूज़ियम में ‘धरोहर’ कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

उदयपुर। सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर के ऐतिहासिक छोटा दरिखाना में शुक्रवार को तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘धरोहर – आधुनिक कला में परंपरा की गूंज’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी के उद्घाटन दिवस पर कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं देश-विदेश से आए पर्यटकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फ़ाउंडेशन, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी का आयोजन फ़ाउंडेशन के सहयोग से किया गया है। समूह कला प्रदर्शनी में कलाकार प्रियुल मेनारिया, गायत्री प्रजापत, युथिका यादव तथा ज्योति सहदेव की चयनित कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं।
प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, लोक जीवन एवं आध्यात्मिक भावनाओं को आधुनिक कलात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है। चित्रों में राजस्थानी लोक जीवन, ऐतिहासिक स्थापत्य, धार्मिक आस्थाओं तथा मानवीय संवेदनाओं का सशक्त और भावपूर्ण चित्रण दर्शकों को आकर्षित करता है।
दर्शकों ने कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति, रंग संयोजन, तकनीकी दक्षता एवं विषय चयन की विशेष रूप से सराहना की। उद्घाटन दिवस पर प्रदर्शनी स्थल पर रचनात्मक संवाद एवं कला विषयक चर्चाओं का जीवंत वातावरण बना रहा। प्रदर्शनी 9 से 11 जनवरी तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक़ देबारी में सखी उत्सव आयोजित

गंभीर हालत में आई बच्ची की पेसिफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा में सफल सर्जरी

More than 500 Rural Youth securejobs through Hindustan Zinc’s skilling project ZincKaushal Kendra

देबारी में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

विभिन्न कार्यालयों-संस्थाओं में उत्साह के साथ मनाया योग दिवस

महिला बंदियों के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा को मिली एनएबीएच की मान्यता

World Quality Day: Hindustan Zinc Reaffirms Commitment to Superior Product Quality & Innovation

यूडीए के पहले आयुक्त राहुल जैन ने पदभार संभाला

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पीआईएमएस सम्मानित

नमो नमो शंकरा…उई अम्मा-उई अम्मा पर झूमे स्टूडेंट

आठ करोड़ की लागत से बनने वाली टंकी के निर्माण का शुभारंभ