राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सांवलियाजी में महाआरती का भव्य आयोजन

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर राजस्थान दिवस समारोह की साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य एवं श्रद्धामय महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान सांवलिया सेठ की आरती भाग लेकर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं की विशाल संख्या के बीच महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति भाव, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं उत्साह से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, अति कलक्टर रामचंद्र खटीक, न्यास सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी बिनु देवल, रजनी मीणा, अंजू शर्मा, विकास पंचोली, राजेश सुवालका, पुनीत गेलड़ा, महेश गागोरिया, ईश्वर लाल खटीक, प्रवीण कुमार मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, रतनलाल गाडरी, मिट्ठू लाल जाट, रघु शर्मा, मंदिर मंडल के सदस्य, कार्मिक तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Creative from India to the World