उदयपुर। हिम्मतसिंह झाला के उदयपुर जिला प्रमुख बनने पर आज माल की टूस चौराहे पर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हर्षाेल्लास के साथ भव्य खुशी मनाई गई। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी की गई तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर लड्डू एवं मिठाइयां वितरित कीं।
इस अवसर पर नांदवेल सरपंच मोहन सिंह सारंगदेवोत (आसावरा), गुपड़ी सरपंच अमर सिंह सिसोदिया (हरियाव), पूर्व गुपड़ी सरपंच प्रतिनिधि गोपाल साहू (जसपुरा), पूर्व सरपंच सज्जन सिंह राणावत (गुपड़ा), ग्राम पंचायत टॉक सरपंच प्रकाशचंद्र गमेती, ग्राम पंचायत माल की टूस सरपंच प्रतिनिधि मेघराज मीणा, पूर्व सरपंच भोलीराम नागदा, पूर्व सरपंच कैलाश गमेती, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवसिंह इटवा, ग्राम पंचायत टॉक उपसरपंच सत्येंद्रसिंह झाला, वरिष्ठ कार्यकर्ता ललितसिंह सिसोदिया (माल की टूस), चुन्नीलाल नागदा, मगन सिंह (आसावरा), पूर्व वार्ड पंच शंभूसिंह (ग्राम पंचायत नांदवेल), महेंद्रसिंह (आसावरा), रुपनाथ चौहान (चौहानों का गुड़ा), ग्राम पंचायत शिसवी से शंभूसिंह (पदमपुरा), पूर्व उपसरपंच लक्ष्मणसिंह देवड़ा (गुपड़ी), मदनलाल नागदा (मेवाड़ पब्लिक स्कूल, माल की टूस), मानसिंह (आसावरा), भगवतसिंह (इटवा), विक्रमसिंह एवं केसरसिंह (हरियाव), विक्रमसिंह (बिछावेड़ा), दिनेश वैष्णव, केशुलाल नागदा (भरमेला), शंभूसिंह (आम्बा तलाई), शंभूलाल टेलर, सुरेंद्रसिंह सारंगदेवोत (आसावरा), खुमाणसिंह (नपानिया खेड़ा) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ भारत के मेवाड़ संभाग अध्यक्ष एवं राजपूत सर्वाेदय सहयोग संस्थान मेवाड़, भारत के टीम प्रमोटर कुं. ओनारसिंह सिशोदिया (बिछावेड़ा) भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने एकजुट होकर हिम्मतसिंह झाला के जिला प्रमुख बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि झाला अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ करते हुए उदयपुर जिले के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।
हिम्मत सिंह झाला के जिला प्रमुख बनने पर माल की टूस चौराहे पर भव्य स्वागत व आतिशबाजी
