बाग वाले हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

उदयपुर। खेखरे के पर्व के बाद से मंदिरों में शुरू हुई अन्नकूट महोत्सव की धूम अभी तक जारी है। इसी कड़ी में बेदला गांव के कुंड स्थित बाग वाले हनुमानजी के मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के सच्चे साधक और परम भक्त भगवान श्री हनुमानजी को पंडित अमन द्वारा विशेष एवं आकर्षक आंगी धराई गई और छप्पन व्यंजनों का भोग धराया गया।
मंदिर के पुजारी कमलेश वैष्णव ने बताया कि महोत्सव को लेकर महिलाओं और पुरुषों में उत्साह देखते ही बन रहा था। शाम को श्रद्धालुओ की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया गया। भगवान बजरंग बली को आकर्षक आंगी और मन्दिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। देर शाम बालाजी की भव्य महाआरती की गई और करीब 3 हजार लोगों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष दीपावली के पश्चात मंदिर में हनुमानजी को अन्नकूट का भोग धराया जाता है।

Related posts:

पीडीसीआरसी टीम बनी पेसिफिक कप 2020 प्रतियोगिता की विजेता

ITI Asset Management Company launches Large & Mid Cap Fund

ढोल-नगाड़ों, शंखों की गूंज के साथ रविवार से होगा नौ दिवसीय श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्...

Nissan to launch an all-New, Technology-rich and Stylish SUV in 2020

The Most Advanced Compact SUV: Kia introduces the new Sonet with ADAS at a special introductory pric...

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

सिटी पेलेस में गूंजें भगवान श्रीराम के भजन एवं मन्दिरों में होंगे दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

उदयपुर जिला कलक्टर मीणा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

भारत की विविधता में एकता का साक्षी बना ‘आदि महोत्सव 2022 कोटड़ा’

इंदिरा आईवीएफ में आईवीएफ प्रोसीजर को अत्यधिक सटीक बनाने हेतु ‘एआई’ उपकरण ‘लाइफ व्हिस्परर’ का उपयोग श...

Zinc Football Youth Tournament kicks-off in grand style, DAV HZL Zawar Mines (Boys) and Lucky Footba...

नारायण सेवा का सेमलाथला में विशाल सेवा शिविर