नियामक के आदेश का पालन करेंगे : शशिधर जगदीशन

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक के एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन ने ग्राहकों को भेजे गये संदेश में कहा है कि आरबीआई ने हमें कोई भी नई डिजिटल सेवा लॉन्च करने व नए क्रेडिट कार्ड ग्राहक बनाने पर अस्थायी रूप से रोक लगाने को कहा है। हम नियामक के इस आदेश का पालन करेंगे। इस अवधि में हम अपने मौजूदा ग्राहकों को भरोसा दिलाते हैं कि चिंता की कोई भी बात नहीं है। आप बिना किसी डर के बैंक के साथ विनिमय जारी रख सकते हैं।
हमें अहसास है कि हमारे बहुमूल्य ग्राहक के रूप में आप हमसे सेवा की गुणवत्ता व अनुभव के बहुत उच्च स्तर बनाए रखने की अपेक्षा रखते हैं। और कभी कभी हम आपकी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। इसके लिए हम आपके क्षमाप्रार्थी हैं। हमारी सेवाओं में दो बार, एक बार नवंबर 2018 और दूसरी बार दिसंबर, 2019 में रुकावट आई। हमने बाहरी विशेषज्ञों की मदद से समझा कि हमें क्या करना चाहिए और उनके इनपुट को लागू कर अपने आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सिस्टम को मजबूत किया। अनपेक्षित रूप से एक बार फिर 21 नवंबर, 2020 को काम में रुकावट आई और इसका मुख्य कारण हमारे प्राथमिक डेटा सेंटर में बिजली की रुकावट थी। अब हम इस क्षेत्र को भी ठीक करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
फ्रंट एंड के डिजिटल अनुभव में सुधार लाने, सीधे प्रोसेसिंग से डिजिटल ओरिजिनेशन में सुधार लाने, अगले युग की मोबाईल एवं इंटरनेट बैंकिंग, एपीआई बेस्ड बैंकिंग आदि में सुधार लाने के लिए हमारे कुछ सामरिक डिजिटल अभियान नियामक की अनुमति व क्लियरेंस के बाद तैयार व लॉन्च कर दिए जाएंगे। हम सुधार के लिए चयनित क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए नियामक एवं विशेषज्ञों के साथ काम करेंगे। आंतरिक रूप से हम इसे खुद में सुधार लाने व ज्यादा मजबूत बनने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। हम आपको अपने सभी डिजिटल चैनलों में सुगम अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। हम आपके भरोसे को कायम रखने के लिए अपना हर प्रयास करते रहेंगे।

Related posts:

टाटा न्यू और एचडीएफसी बैंक में साझेदारी

एचडीएफसी बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 5 प्रतिशत बढ़ा

उदयपुर के रास्ते, गलियां, महल बेमिसाल : माधुरी दीक्षित

ZINC FOOTBALL ACADEMY GOALKEEPER SAHIL POONIA CALLED UP FOR INDIA UNDER-16 NATIONAL TEAM CAMP

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने पेश किया ‘द जंगल टेल्स’

‘माई स्पेस श्रीनंदा’ एवं रेस्टोरेंट ‘अप द स्काई लॉज’ का शुभारंभ

Vedanta’s Nand Ghar Joins Forces withJohn Snow Inc. (JSI) andRocket Learning to Transform Early Chil...

हिंदुस्तान जिंक की चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर आरआईएनए द्वारा एसए 8000: 2014 स्टेण्डर्ड प्रमाणन

JK TYRE Q2 PBT AT RS.167 CRS

नयारा एनर्जी व शेल लुब्रिकेंट्स में भागीदारी

लॉन्ड्री की नई परिभाषा : भारत में एरियल के लॉन्ड्री पॉड लॉन्च हुए

Hindustan Zinc Achieves New BIS Certification for its Zinc Base Alloy; Champions Innovation During W...