नयारा एनर्जी व शेल लुब्रिकेंट्स में भागीदारी

उदयपुर। नयारा एनर्जी जो एक आधुनिक इंटीग्रेटिड डाउनस्ट्रीम एनर्जी कंपनी है तथा शेल, जो फिनिशड् लुब्रिकेंट्स में विश्व की अग्रणी कंपनी है, ने एक रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को शेल लुब्रिकेंट्स के इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसमें अल्ट्रा इंजन के तेल की प्रीमियम रेंज भी शामिल है। ये उत्पाद नयारा और एस्सार के ईंधन स्टेशनों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। नयारा एनर्जी भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा निजी ईंधन नेटवर्क है। यह देश भर में 5900 ईंधन स्टेशन चला रहा है।
नयारा एनर्जी के सीईओ बी. आनंद ने कहा कि नयारा एनर्जी व शेल लुब्रिकेंट्स की यह भागीदारी दोनों ब्रांड्स की मजबूती का लाभ उठाएगी। इससे देशभर में उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय उत्पाद व सेवाएं मिलेंगी। यह भागीदारी नयारा एनर्जी की इस प्रतिबद्धता को और मजबूती से सामने लाएगी जिसके तहत हम वैल्यू चेन में सर्वोत्कृष्टता सुनिश्चित करते हैं। चीफ मार्किटिंग ऑफिसर स्टीफन बेयलर के अनुसार इस भागीदारी से हमारे विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से देशभर में उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।
शेल लुब्रिकेंट्स इंडिया के कंट्री हेड रमन ओझा ने कहा कि हमारे सभी प्रयासों के केंद्र में हमारे उपभोक्ता हैं। नयारा एनर्जी के साभ हमारी भागीदारी इस बात का प्रतीक है कि हम दोनों के सिद्धांत समान हैं तथा हम दोनों ही उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकतम संतुष्टि देना चाहते हैं। इस भागीदारी के साथ ही हम भारत में अपनी विश्वस्तरीय टेक्नॉलाजी, उत्पादों व सेवाओं को पहले से कहीं ज्यादा संख्या में उपभोक्ताओं तक ले जा पाएंगे तथा लुब्रिकेंट बाजार में अपनी उपस्थिति को विस्तार दे पाएंगे। भारतीय बाजार में विस्तार की जबरदस्त संभावनाएं है, खासकर गैर – महानगरीय शहरों में। इस भागीदारी के माध्यम से हम इन संभावनाओं पर काम करने की मंशा रखते हैं।

Related posts:

पारस जे. के. हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण जांच शिविर

कोरोना के विरूद्ध लड़ाई सरकार के साथ हर भारतीय की भी -सुब्रत राॅय सहारा

JK Group announces a comprehensive JK CARES program

Hindustan Zinc Achieves New BIS Certification for its Zinc Base Alloy; Champions Innovation During W...

सांची ग्रुप द्वारा वूमन अचीवर्स अवाड्र्स सम्मान 2022 का आयोजन

Hindustan Zinc Launches ‘Zinc Moolya’ on Vedanta Metal Bazaar, Expanding Real-Time Market Access for...

लेग्रांड कम्पनी द्वारा उदयपुर में देश का पहला इलेक्ट्रीशियन जॉब फेयर

Hrithik & Rakesh Roshan on-screen together for the first time, taking drivers on an ‘Unforgettable J...

ऊर्जा संरक्षण हेतु हिन्दुस्तान जिंक द्वारा परिचालन में किए जा रहे निरंतर नवाचार

Amway scales up digital capabilities to support its direct sellers and their consumers

सहारा सेबी के विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

ZINC FOOTBALL ACADEMY WIN HEARTS WITH BRAVE PERFORMANCE IN PUNJAB