एचडीएफसी बैंक ने कोर बैंकिंग सिस्टम को नए इंजीनियर्ड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट करने की योजना बनाई

-13 जुलाई को अपग्रेड के दौरान कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से सीमित रहेगी
उदयपुर।
 भारत का अग्रणी निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी बैंक 13 जुलाई को सिस्टम अपग्रेड करने जा रहा है। बैंक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) को नए इंजीनियर्ड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट कर रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर में 9.3 करोड़ व्यक्तियों और व्यवसायों के अपने बढ़ते ग्राहक आधार के लिए ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है। इस माइग्रेशन से बैंक को प्रदर्शन की गति में सुधार करने, उच्च ट्रैफिक़ वॉल्यूम को संभालने की अपनी क्षमता का विस्तार करने, विश्वसनीयता और मापनीयता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इस अपग्रेड के साथ एचडीएफसी बैंक अपने आकार और बैंकिंग वॉल्यूम के हिसाब से देश में सबसे बड़े बैंकों में से एक होगा, जो अपने कोर बैंकिंग सिस्टम को न्यू-जेन) प्लेटफॉर्म पर होस्ट करेगा। यह निर्धारित  सुधार शनिवार, 13 जुलाई सुबह 3.00 बजे से शुरू होकर, शाम 4.30 बजे तक चलेगा। इस साढ़े 13 घंटे की अवधि के दौरान, ग्राहक निम्नलिखित सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे-
यूपीआई- ग्राहक इस सेवा का उपयोग जारी रख सकते हैं। हालांकि यह 13 जुलाई को सुबह 3 बजे से 3.45 बजे तक और सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। नए बिलर्स को जोड़ा जा सकता है और मौजूदा बिलर्स को देखा जा सकता है। डीमैट, कार्ड और लोन: केवल सेवाएँ देखें। म्यूचुअल फंड – रिडेम्पशन, स्विच, व्यू और इंक्वायरी सेवाएँ, वेल्थफाई रिपोर्ट, जोखिम प्रोफ़ाइल और व्यवस्थित अनुभाग प्रबंधित करें।
ऊपर बताई गई कुछ सेवाओं को छोडक़र सभी नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएँ सुबह 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। ग्राहक अपने एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड (प्रतिबंधित राशि तक) या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किसी भी एटीएम से नकदी निकालना जारी रख सकते हैं।  ग्राहक स्वाइप मशीनों पर अपने एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड (प्रतिबंधित राशि तक) या क्रेडिट कार्ड का उपयोग जारी रख सकते हैं। ग्राहक अपने एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड (प्रतिबंधित राशि तक) और क्रेडिट कार्ड से सहज ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।

Related posts:

SKODA SALES INCREASE 234% IN JULY

2nd Batch of 26 underprivilegedstudents supported by Hindustan Zinc register 100% results in Class 1...

हैंड वाशिंग डे पर हिन्दुस्तान जिंक ने दिया स्वच्छता से निरोगी रहने का संदेश

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा देबारी में एआई सक्षम हॉटस्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा समाधान परियोजना से जुडें किसानो ने उपलब्ध करायें गेहूं

वेदांता की 3डी रणनीति से कंपनी को दोगुना करने का लक्ष्य

Hindustan Zinc wins CII National Award for Environmental Best Practices 2021

दौलत कैपिटल ने पेटीएम के लिये खरीद रेटिंग बरकरार रखते हुऐ 1400 रूपये का लक्ष्य रखा

JK Tyre Net Profit stood at Rs.155 crores in Q1FY’26

जिंक द्वारा जावर क्षेत्र के 28 गावों में स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल वेन का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया नो व्हीकल डे

PEPSI UNVEILS QUIRKY FILM TO CELEBRATE PARTNERSHIP WITH AIRTEL