एचडीएफसी बैंक ने पहले सस्टेनेबल फाइनेंस बॉन्ड इश्यू के जरिए 300 मिलियन डॉलर जुटाए

उदयपुर : एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसने अपने पहले सस्टेनेबल फाइनेंस बांड इश्यू के माध्यम से 300 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। यह रेगुलेशन एस बॉन्ड्स के जरिए जुटाए गए 750 मिलियन डॉलर का हिस्सा है। जबकि यूएस ट्रेजरी में 95 बेसिस प्वाइंट्स के प्रसार के साथ तीन साल की अवधि के लिए 300 मिलियन डॉलर जुटाए गए हैं, यूएस ट्रेजरी पर 108 बेसिस प्वाइंट्स के प्रसार के साथ, 5 साल की अवधि के लिए अन्य 450 मिलियन डॉलर जुटाए गए हैं। ये किसी भारतीय जारीकर्ता द्वारा तीन साल के सस्टेनेबल बांड और यूएसडी रेग एस जारी करने के समान आकार के लिए पांच साल के सीनियर अनसिक्योर्ड बांड के लिए हासिल किया गया सबसे सख्त क्रेडिट स्प्रेड हैं।

सस्टेनेबल फाइनेंस बांड की आय का उपयोग सस्टेनेबल फाइनेंस के साथ  ग्रीन और सोशल लोन्स के फाइनेंस के लिए किया जाएगा, जबकि शेष आय सामान्य बैंकिंग गतिविधियों के फाइनेंसिंग के लिए जाएगी।

अरूप रक्षित, ग्रुप हेड, ट्रेजरी, एचडीएफसी बैंक ने कहा कि ‘‘सस्टेनेबल फाइनेंस बांड के माध्यम से जुटाए गए फंड्स को इलेक्ट्रिक वाहनों, एसएमई और अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए लोन देने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। हम बैंक की रिस्क फिलॉसफी का पालन करते हुए भी ग्रीन और सोशल पोर्टफोलियो बनाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।’’

बांड्स को इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) पर सूचीबद्ध किया जाएगा। मूडीज़ द्वारा पेपर को बीएए 3 (स्टेबल) और एसएंडपी द्वारा बीबीबी- (स्टेबल) रेटिंग दी गई थी। बैंक ने बार्कलेज, बोफा सिक्योरिटीज, जे.पी. मॉर्गन, एमयूएफजी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को ज्वाइंट ग्लोबल कोऑर्डिनेटर्स और ज्वाइंट लीड मैनेजर्स के रूप में नियुक्त किया था।

Related posts:

नवरचना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित "खोज विंटर स्कूल-2022" प्रदर्शनी का उद्घाटन

Kotak Mahindra Bank Launches Merchant One Account -a Comprehensive Solution for MSMEs

मैले-कुचले वनवासी बच्चों को नहला कर दिया स्वच्छता का संदेश

Hindustan Zinc to reimagine public healthcare in Zinc City – Udaipur;signs MoU to support re-develop...

आईआईएम उदयपुर के सालाना जलसे ऑडेसिटी-2020 में शाहीन-ताहिरा बनी 'शेफ-ए-उदयपुर '

इंदौर-उदयपुर-इंदौर एक्सप्रेस रेलसेवा होगी एलएचबी रैक से संचालित

Ather Energy strengthens its presence in Rajasthan, opens its first retail outlet  in Udaipur

सेन्‍ट पॉल स्‍कूल उदयुपर में हुए विविध आयोजन

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में जेके टायर के शुद्ध लाभ में उछाल

‘अपनो से अपनी बात‘ कार्यक्रम सम्पन्न

जीवन रतन मार्डन स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

श्रीमाली समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रपाल टीम बनी चैम्पियन