एचडीएफसी बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 18.1 फीसदी बढ़ा

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक ने 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजों की घोषणा की। इस दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 18.1 फीसदी बढक़र 8186.51 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 6927.69 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। वहीं चौथी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 15.8 फीसदी बढक़र 8434 करोड़ रुपए हो गया। बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 7280 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।
इस तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 12.6 फीसदी बढक़र 17,120 करोड़ रुपए हो गई, जबकि 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में यह आंकड़ा 15,204 करोड़ रुपए था। तिमाही दर तिमाही आधार पर एचडीएफसी बैंक का एनपीए 1.32 फीसदी बढ़ा, जो वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 0.81 फीसदी था। बैंक का शुद्ध एनपीए 0.40 फीसदी 4554.82 करोड़ रुपए रहा। बैंक का कुल अग्रिम 31 मार्च 2020 के 10,43,671 करोड़ रुपए से 13.6 फीसदी बढक़र 31 मार्च 2021 को 11,85,284 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक की पूरे साल की एकीकृत आय बढक़र 1,55,885.28 करोड़ रुपए हो गई। इससे पिछले साल उसकी कुल आय 1,47,068.28 करोड़ रुपए रही थी। बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 16.8 फीसदी बढक़र 31,833 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस दौरान जनवरी से मार्च तिमाही में बैंक की एकीकृत आय एक साल पहले की इसी अवधि के 38,287.17 करोड़ रुपए से बढक़र 40,909.49 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। बैंक का कुल अग्रिम 31 मार्च 2020 के 10,43,671 करोड़ रुपए से 13.6 प्रतिशत बढक़र 31 मार्च 2021 को 11,85,284 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

Related posts:

श्री सीमेन्ट ने 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए

एचडीएफसी बैंक द्वारा सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम्स का उद्घाटन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित अंतर्राश्ट्रीय बालिका दिवस कायक्रमों में 1500 बालिकाओं ने लिया भाग

आईआईएफएल फाउंडेशन ने 36,000 छात्राओं और 1100 शिक्षकों के साथ मनाया आनंद उत्सव

Zinc Kaushal Kendra Helping India’s Youth toPrepare for a Brighter Tomorrow

Hindustan Zinc signs MoU with Normet for electric vehicles

दुनिया के सबसे बड़े हेयर एंड ब्यूटी कांटेस्ट ‘वल्र्ड हेयर कप’ में छाया कमलेश का ‘जेंट्स फैशन प्रो क...

जयपुर में पहले इंटरनेशनल जैम ज्वैलरी शो का शुभारंभ

देश के भविष्य को शिक्षा के अवसरों से दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हिन्दुस्तान जिंक

Zinc bags double at SHRM HR Excellence Awards

हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत् महिला सशक्तिकरण की पहल

Hindustan Zinc celebrates International Women’s Day