उदयपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

उदयपुर। राजस्थान में एचडीएफसी बैंक बेहतर सेवा के लिए अग्रणी पायदान पर है। ग्राहकों की बेहद मांग पर उदयपुर शहर में 13वीं ब्रांच हिरण मगरी सेक्टर 14 में खोली गई। बुधवार को मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलजे एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर ब्रांच का शुभारम्भ किया।
एचडीएफसी बैंक सर्किल हेड श्री कुमार सौरभ ने बताया कि उदयपुर शहर में एचडीएफसी बैंक की 13वीं एवं जिले में अब 16वीं ब्रांच के रूप में इस शाखा का शुभारंभ हुआ है। आगामी समय में ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए उदयपुर में और ब्रांच खोलना बैंक द्वारा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध करवाना है। बेहतर व्यवस्था के कारण ग्राहक की मांग को देखते हुए यह ब्रांच खोली गई। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे कार्य के लिए और ग्राहक को अच्छी सुविधा देने के लिए एचडीएफसी बैंक हमेशा से ही अग्रणी रहा है। एक टीम वर्क में काम करने पर हर विभाग अपनी ऊंचाइयों को छूता है, ऐसे ही हमारी टीम बैंक को और अधिक ऊंचाइयो को छूने में पूरी मेहनत कर रही है। संचालन एचडीएफसी बैंक क्लस्टर हैड श्री देवेंद्र सिंह ने किया एवं ब्रांच मैनेजर श्री मयंक मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शुभारंभ समारोह में बैंक के सभी साथी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts:

Daikin India announced its plans for its third R&D centre

JK Tyre Pioneers India’s Smart Mobility Revolution with Embedded Smart Tyres

श्रीनाथजी की सुरक्षा-सेवा में समर्पित श्रीनाथ गार्ड

महाराणा उदयसिंह की 500वीं जयंती पर वर्चुअल व्याख्यान का शुभारंभ

एचडीएफसी बैंक ने अपने कर्मचारियों के लिए 'फ्रॉड अवेयरनेस सेशन' आयोजित किया

Hindustan Zinc’s First All Women Mine Rescue Team Represents India at the XIII International Mine Re...

उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के खान सुरक्षा उपमहानिदेशक के तत्वावधान में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा इंट्रा जोन...

फ्लिपकार्ट ने किया त्योंहारी सीज़न का आगाज़

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Continues Its Cultural Celebration with a Global Line-up o...

उपभोक्ता सुरक्षा संगठन द्वारा एक दिवसीय उपभोक्ता विचार गोष्ठी एवं "उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान"सं...

जलवायु परिवर्तन : अनुकूलन एवं शमन पुस्तक का लोकार्पण

राहत पहुंची उखलियात लाभार्थी हुए प्रफुल्लित