हिन्दुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है। कंपनी की पहली प्राथमिकता आसपास के समुदाय के लोगों, कर्मचारी, व्यावसायिक भागीदार का हित है। हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया।
जावर में, जिंक टीम ने स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ गीत, नृत्य और तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जावर के एसबीयू डायरेक्टर किशोर कुमार ने नव पंजीकृत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सदस्यों को पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने समाधान कृषि परियोजना के तहत किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए समुदाय की प्रगति सुनिश्चित करते हुए जावर की आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया। किशोर ने कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा साथी समुदाय के सदस्यों की मदद करने हेतु किए गए निवारक और राहत प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related posts:

टोक्यो में दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी

Hindustan Zinc provides oxygen to local governing bodies in fight against COVID 19

हिन्दुस्तान जिंक की संस्कृति मिलजुल कर कार्य करने की है : अरूण मिश्रा

Hindustan Zinc’s Kayad Mine bagged 5- Star Rating Awardat 6th NCMM Award

कोनार्क, यूपी, वंडर तथा काठमांडू की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

हिंदुस्तान जिंक के इन-हाउस इनोवेशन को यूएस पेटेंट से मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : जीआर क्रिकेट एकेडमी व लिबर्टी ने जीते मुकाबले

अब उदयपुर में होगा लीवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक हार्ट एवं अन्य सर्जरी

सात दिवसीय तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

8 वर्षीय आहना कर रही है कथाओं, भजन व शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का प्र...

‘आवरण’ कार्यशाला आयोजित

डॉ. महेन्द्र भानावत को मिला प्रतिष्ठित श्रीकाग अलंकरण