हिंदुस्तान जिंक द्वारा वन महोत्सव के तहत् सघन पौधरोपण

संचालन इकाइयों के आस पास विभिन्न प्रजातियों के 4,500 से अधिक पौधे लगाएं
उदयपुर।
वन महोत्सव के तहत् हिंदुस्तान जिंक द्वारा पर्यावरण संरक्षण में योगदान हेतु उल्लेखनीय पहल कर परिचालन इकाइयों में सघन पौधरोपण अभियान की शुरूआत की है। वन महोत्सव के तहत् एक सप्ताह में कंपनी ने जिंक स्मेल्टर देबारी, चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स और जावर ग्रुप ऑफ माइंस के आस-पास के क्षेत्र में 4,500 से अधिक पौधे लगाए। वन महोत्सव के तहत् आमजन को पेड़ों और जंगल के महत्व और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के बारे में जागरूकता एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हिंदुस्तान जिंक की जैव विविधता संरक्षण पहल के तहत समय-समय पर वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाता है।


सप्ताह भर के अभियान के दौरान, हिंदुस्तान जिंक के कर्मचारियों ने गुलमोहर, पलाश, पीपल, अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण किए जो कि पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगें। हिंदुस्तान जिंक ने 2025 के लिए अपने स्थिरता विकास लक्ष्यों के अनुरूप, वित्त वर्ष 23-24 में अपनी सभी परिचालन इकाइयों में 1.96 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के सस्टेनेबल लक्ष्यों में दस लाख पेड़ों का रोपण शामिल है जिसे जल्द पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related posts:

चार दिवसीय आध्यात्मिक शिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

डीजीपी भूपेन्द्र यादव ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

इंजी. पुरुषोत्तम पालीवाल अध्यक्ष एवं इंजी. पीयूष जावेरिया मानद सचिव निर्वाचित

खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू

250 मरीजों को फल एवं बिस्कीट वितरित

Hindustan Zinc commencesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

आरसीएम की रूपांतरण यात्रा 17 को उदयपुर में

कोविड -19 महामारी से लड़ने के लिए वेदांता ने अपने योगदान को बढ़ाकर 201 करोड़ किया

डीएवी एचजेडएल स्कूल जावर माइंस के तरफ से खेल रही जिंक फुटबॉल अकादमी बनी सीबीएसई नेशनल्स की चैंपियन

हिन्दुस्तान जिंक को तीसरी तिमाही में 1,620 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, तिमाही के दौरान धातु एवं चांदी क...

शिक्षा संबल की कक्षाओं से अवकाश में भी जुड़े हजारों विद्यार्थी

नेक्सस सेलिब्रेशन में लॉन्च हुआ ‘वेलोसिटी’