लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को उदयपुर में

गीतांजलि विवि और मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि में आयोजित कार्यक्रमों में लेंगे भाग
उदयपुर।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को एक दिवसीय यात्रा पर उदयपुर आएंगे। वे गीतांजलि विश्वविद्यालय तथा मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
स्पीकर बिरला सुबह 9.30 बजे हवाई मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे गीतांजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। यहां वे प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। स्पीकर बिरला दोपहर 2.30 मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे, जहां वे विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से आयोजित लीडरशिप कॉन्क्लेव 2023 में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी उनके साथ रहेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद स्पीकर बिरला मंगलवार शाम ही सडक़ मार्ग से कोटा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts:

जीवन तरंग परियोजना के तहत मूक-बधिर छात्रों के लिए डिजिटल साक्षरता पर सत्र का आयोजन

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में जेके टायर के शुद्ध लाभ में उछाल

कोरोना मात्र 6 संक्रमित, मृत्यु भी मात्र 2

NEW 50 ICU BEDDED COVID FACILITY AT UDAIPUR COMMUNITY HEALTH CENTRE INAUGRATED AS PART OF LG ELECTRO...

सनातनी चातुर्मास - गूंज रहे मंत्रोच्चार, समिधा से सुवासित हो रही सप्तद्वीप यज्ञशाला

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का रंगारंग आगाज

हिन्दुस्तान जिंक के ‘ऊंची उड़ान’ कार्यक्रम ने दिये पर, सपनों ने भरी उड़ान

विकसित राजस्थान के साथ साकार होगा विकसित भारत का संकल्प

Marwadi University Announces Online Admissions and New Hybrid Learning Model for the Year 2020-21

ऑनलाइन चिकित्सा मित्र का राजस्थान में विस्तार

साधु ने कोरोना के नाम अपनी सारी दौलत कर खरीदा जरूरतमंदों के लिए राशन

हिन्दुस्तान जिंक मास्टर्स ऑफ रिस्क अवार्ड से सम्मानित