हिन्दुस्तान जि़ंक ने बड़े पैमाने पर शुरु किया वृक्षारोपण अभियान ‘वन-महोत्सव’

महिलाएं, किसान और स्वयं सहायता समूह का 30 गांवों में 7500 से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य

उदयपुर। वन-महोत्सव को कुछ अलग ढंग से मनाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक की इकाई जि़ंक स्मेल्टर देबारी ने आसपास के गांवों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरु किया है। इस अभियान के तहत गांवांें की महिलाएं, किसान और स्वयं सहायता समूह द्वारा 7500 से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

’वन-महोत्सव’ के अंतर्गत देबारी के आसपास 30 गांवों में 5000 से अधिक महिलाओं व 100 से ज्यादा किसानों ने इस अभियान में शिरकत करने और अपने घरों व खेतों के नजदीक कम से कम 1-2 पौधे लगाने का वादा किया है। इस वृक्षारोपण अभियान को विशिष्ट और सतत् बनाने के लिए जि़ंक स्मेल्टर देबारी की सीएसआर टीम-सामाजिक वानिकी विभाग, हनुमान वन विकास समिति और बीएआईएफ के साथ मिलकर पूरे जोशखरोश से काम कर रही है।

ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और किसानों से प्रणालीगत प्रतिक्रिया संग्रह के आधार पर विभिन्न प्रकार के पौधे सरकारी विभाग से प्राप्त कर लिए गए हैं। इस अभियान की विशिष्टता इस बात में है कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं और किसान न सिर्फ अपने वर्तमान फलों के बागों को नया जीवन दे सकेंगे बल्कि अपनी जमीन के उपजाऊपन में भी नए प्राण फूंक पाएंगे, इसके अलावा उनकी परम्परागत फसलों की खेती के लिए भी सहयोग मिलेगा।

अभियान के आरंभ पर जि़ंक स्मेल्टर देबारी की पर्यावरण प्रमुख सुश्री साधना वर्मा और दिगम्बर पाटिल वृक्षारोपण स्थल पर मौजूद रहे।

जैव विविधता हिन्दुस्तान जि़ंक के लिए हमेशा से एक अहम क्षेत्र रही है। कंपनी की सभी लोकेशनों पर जैव विविधता के विकास एवं बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। कंपनी ने हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया था जिसके तहत कंपनी की सारी लोकेशनों पर वर्चुअल प्लांटेशन ड्राइव आयोजित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल भी रखा गया और पर्यावरण में योगदान के लिए कोई समझौता भी नहीं किया गया।

Related posts:

राजस्थान में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, 11 मंजिला है हॉस्पिटल

आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

Hindustan Zinc Partners with Epiroc to Advance Digital Safety Technologies in Mining

जागो जैनों पर विशाल सभा आयोजित

किसानों को खेती में नवीन स्तर पर ले जाने एमपीयूएटी, हिन्दुस्तान जिंक और बायफ के बीच एमओयू

आर.एस.एम.एम. लि. प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को कुचलने का तानाशाहीपूर्वक व्यवहार

राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उदयपुर के विजेताओं का सम्मान

कोरोना महामारी में पंचकर्म चिकित्सा की उपयोगिता पर परिचर्चा 20 को

शिव-पार्वती आराधना संग 58 महिलाएं करेगी हरतालिका तीज का उद्यापन, ढोल-नगाड़ों के साथ बोहरा गणेश को दि...

जिंक पार्क बनेगा राजस्थान का नया औद्योगिक केंद्र, हिन्दुस्तान जिंक और रीको ने उद्योगपतियों और निवेशक...

Kotak Mahindra Bank Drops Home Loan Interest Rates to 6.50%

रीढ़ की हड्डी की 3डी इमेजिंग और नेविगेशन के साथ स्पाइनल केयर में क्रांतिकारी बदलाव